बाँदा ३० जनवरी २६ * थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की बैटरी बरामद ।
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा से- पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 30.01.2026 को थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि कन्दोहरा के रहने वाले बाबूराम पुत्र देवी दयाल द्वारा दिनांक 29.01.2025 को थाना फतेहगंज पर सूचना दी कि आज शाम को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना फतेहगंज पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 30.01.2026 को थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को बरछा डड़िया रपटा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान चोरी की बैटरी भी बरामद हुई ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. उमेश पुत्र सोहावन निवासी खेरवा थाना बरौधा जनपद सतना (म0प्र0)
पंजीकृत अभियोग-
▪️मु0अ0सं0 07/26 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस थाना फतेहगंज जनपद बांदा ।

More Stories
कौशांबी १ फ़रवरी २६*उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक/ट्राई साइकिल/स्वीकृत प्रमाण-पत्र/आवास की चाभी किया प्रदान*
कौशांबी १ फ़रवरी २६*उप मुख्यमंत्री ने जिला उद्यान कार्यालय परिसर में रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया लोकार्पण*
कौशांबी १ फ़रवरी २६*समाज को प्रेम और बंधुत्व का संदेश दिया संत रविदास ने– कांग्रेस*