बाँदा २९ जनवरी २६*अवरुद्ध जल निकासी एवं सड़क निर्माण करवाने की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा*
यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* – आपको बता दें कि पूरा मामला जिलाधिकारी कार्यालय बांदा से सामने आया है जहां पर आज बिजली खेड़ा मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई,बता दें कि बिजली खेड़ा बाँदा वार्ड नंबर 1 गल्ला मंडी के
पीछे पीड़ितगण विगत 15 वर्षों से मकान बनाकर रह रहे हैं एवं गल्ला मंडी के पीछे वाले
रास्ते से आवागमन भी कर रहे हैं। जिसको दबंग व्यक्तियों द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया
है।
आपके आदेशानुसार नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन सड़क एवं नाली निर्माण कार्य को दबंग
व्यक्तियों द्वारा काम कर रहे मजदूरों को डरा धमकाकर काम को रुकवाकर जल निकासी को
अवरुद्ध कर दिया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र का गंदा पानी हमारे घरों के पास जमा हो रहा
है।
बच्चों के विद्यालय आने-जाने में असुविधा हो रही है और अनेक प्रकार की बीमारियाँ का
सामना करना पड़ रहा है।
मांग है कि नाली एवं सड़क निर्माण पूरा करवाया जाये
जिससे हम सब मोहल्ले वासियों को हो रही असुविधा से निजात मिल सके इस मौके पर सत्यप्रकाश, हरिश्चंद्र, रामकेश वर्मा,सरोज कुमारी,सोनी , रामजीत, रामकरण, मिथलेश ,अजय कुमार,रजवा, राजाबाबू, अशोक, रानी देवी , मोतीलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।

More Stories
मथुरा 1 फरवरी 26*प्रधानमंत्री ने हर वर्ग एवं प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाया *
नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा’
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .