बहराइच9अक्टूबर24*महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल का 42 वीं वाहिनी का दो दिवसीय भ्रमण
बहराइच ।अमृत मोहन प्रसाद भा.पु.से. महानिदेशक स.सी.बल का 42वीं वाहिनी के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान वाहिनी मुख्यालय नानपारा में आगमन हुआ। इस दौरान का अधिकारी मेस में गंगा सिंह उदावत कमांडेंट 42वीं वाहिनी द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया, तत्पश्चात वाहिनी के सभागार में पावर प्वांइट प्रजेंटेशन एवं मैप के माध्यम से वाहिनी के बारे कमांडेंट 42वीं वाहिनी के द्वारा महोदय को विस्तृत जानकारी दी गयी। इस दौरान श्री रत्न संजय भा.पु.से. महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ, महेश कुमार उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ. वी. विक्रमण उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी, मनोज कुमार कमांडेंट बल मुख्यालय नई दिल्ली, और 42वी वाहिनी के श्री पार्थ सारथी राय उप कमांडेंट, दिलीप कुमार उप कमांडेंट प्रचालन,शशिकांत कुमार सिंह सहायक कमांडेंट संचार उपस्थित रहें।रात्रि-विश्राम के बाद दिनांक 09-10-24 को वाहिनी के प्रांगण में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात एकीकृत जांच चौकी रूपैडिहा के लिए रवाना हुए जहां सुधीर शर्मा प्रबंधक ICP एवं ICP पर कार्यरत स.सी.बल के समवाय कमांडर ने वहां के कार्य प्रणाली से महोदय को अवगत कराया। प्रतिपक्ष नेपाल ए.पी.एफ. के DIG प्रदीप पाल, बिमल डांगी कमांडेंट 30वीं वाहिनी व अन्य अधिकारीयों के साथ भेंट एवं वार्तालाप किया तथा यादगार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया। ICP पर कार्यरत स.सी.बल के कार्मिकों से वार्तालाप किया उनकी समस्याओ को सुना तथा यथाशीघ्र उन्हे दूर करने का आश्वासन दिया। उसके बाद व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर स्थित सीमा चौकी रूपैडिहा का भ्रमण किया जहां BIT, AHTU, श्वान दस्ता एवं अन्य कार्य प्रणाली को देखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बार्डर रोड एवं सीमा चौकी मुंशीपुरवा के भ्रमण के उपरांत वाहिनी मुख्यालय में सैनिक सम्मलेन लिया जवानों की समस्याओ को सुना तथा उन्हे अपनी समस्या लिखकर सक्षम अधिकारी की अनुशंसा के साथ उच्च मुख्यालय को प्रेषित करने को कहा एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार उन्हे दूर करने का आश्वासन दिया साथ ही साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये एवं सीमा पर अत्यधिक सतर्कता व चौकसी बरतने हेतु निर्देशित किया। जवानों के साथ सूक्ष्म जलपान के बाद महोदय बल मुख्यालय हेतु रवाना हुए।

More Stories
नैनीताल2मई26*आयुष संघ में करोड़ों की वसूली पर सवाल, सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंची शिकायत”
लखनऊ/सुल्तानपुर*2 मई, 2026* गोमती नदी के उद्गगमस्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने एवं ‘आदि गंगा’ गोमती के संरक्षण हेतु 8 सूत्रीय मांग*
झाँसी2मई26*ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है