बहराइच26जनवरी*तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नही, दोषियों पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा: विनय सिंह
सरकारी स्कूल में फहराया उल्टा तिरंगा
बहराइच। भारत का झंडा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। लेकिन शिवपुर ब्लाक के राजकीय हाईस्कूल विद्यालय ईंटहा में गणतंत्र दिवस पर्व पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को उल्टा फहरा दिया गया। और ध्वज उल्टा लहराता रहा, लेकिन कार्मिकों का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया। जानकारी के मुताबिक बुद्धवार सुबह उक्त सरकारी संस्थान पर ध्वज रोहण किये जाने के बाद जब स्थानीय लोगों की नजर उल्टे फहराते ध्वज पर गई तो उन्होंने जिम्मेदारों को गलती का एहसास कराने का प्रयास किया। लेकिन संबंधित शिक्षकों से संपर्क नहीं हो सका । अब सवाल यह उठता है कि जब इस समाज का बुद्धजीवी वर्ग कहलाने वाले शिक्षक द्वारा इस देश की आन मान व शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज का अपमान इस तरह से किया जाये तो क्या समझा जाये कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नही है या इस देश के वे नागरिक ही नही हैं जिससे उन्हें पता ही नही है कि हम अपने राष्ट्रीय धरोहर राष्ट्र ध्वज का अपमान कर रहे हैं या सम्मान दे रहे हैं। उक्त राष्ट्र ध्वज अपमान प्रकरण पर काँग्रेस नेता विनय सिँह ने खेद प्रकट करते हुऐ कहा कि तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने शासन प्रशासन से तत्काल राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा पँजीकृत करके दोषियोँ पर कठोरात्मक कार्यवाही करके जेल भेजने की माँग की है, तथा ऐसा न होने की दशा मे सड़कों पर उतरकर वृहद आँदोलन की चेतावनी भी दी है।

More Stories
मथुरा 28 जुलाई 26 थाना बलदेव में 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या*
मथुरा 28 जुलाई 26*थाना हाईवे पुलिस, सर्विलांस, साइबर, स्वॉट एवं एस0ओ0जी0 टीमों की संयुक्त कार्यवाही में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*
मथुरा 28 जुलाई 26* वादिया व वादिया की साथी हमराह के साथ छेड़छाड़, मारपीट और पत्रकार बनकर चौथ वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*