बहराइच24अप्रैल*जहरखुरान गिरोह का किया गया खुलासा , 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार , चोरी की पिकप बरामद
* एस . ओ . जी एवं नानपारा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , घटना का अनावरण करने वाली टीम 100000 रुपये के इनाम से पुरष्कृत
नानपारा बहराइच । शुभम चौरसिया पुत्र रामसनेही चौरसिया निवासी न्यू कालोनी सन्तोष नगर दुबग्गा , थाना काकोरी जनपद लखनऊ द्वारा थाना नानपारा पर सूचना दिया गया कि पीकअप नए UP32 PN 3183 से 2 अज्ञात व्यक्ति लखनऊ से नानपारा किराये पर बेड व एक खराब गाडी खडी टोल टेक्स नानपारा के पास बताकर लादने खीचने को भाड़े पर मुझे व गाडी पीकअप लाये थे तथा बाईपास तिराहा शिवपुर रोड पंडित के होटल के किनारे मुझे मेरी गाड़ी खड़ी करवाकर होटल कही से बिरियानी लाकर मुझे • दोनो अज्ञात व्यक्तियों ने खिलाया उसके बाद मेरा होश बेकाबू हो गया जिसके कारण मै दिमागी संतुलन से डिस्टर्ब हो गया फिर दोनो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरी गाड़ी व नगदी रूपया 14000 एवं 1 टच ओपो का मोबाइल सब उसी में था तथा गाड़ी का कागज भी उसी मे था मेरा आधार कार्ड पेनकार्ड DL आदि सब उसी मे था सब गाड़ी सहित गायब है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नानपारा द्वारा तत्काल एफ.आई.आर. पंजीकृत कर विवेचना चौकी प्रभारी कस्बा नानपारा को सौंपा गया । पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा एस.ओ.जी , सहित नानपारा के पुलिस टीमों को घटना के अनवारण हेतु निर्देश दिए गए । जिसके अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नानपारा डा . जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में गठित एस . ओ . जी . टीम के प्रभारी मुकेश कुमार सिंह एवं कस्बा नानपारा चौकी प्रभारी अनुराग प्रताप सिंह के प्रयास से घटना में शामिल 5 अभियुक्तों को कुर्मिनपुरवा बाईपास के पास से चोरी के पिकप वाहन UP32PN3183 के साथ धर दबोचा | घटना का अनावरण करने वाली टीम को प्रदत्त पुरस्कार के 1. घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरष्कृत करने कि घोषणा की गई है । अभियुक्तगण का नाम पता 1. बाबू पुत्र अशरफ अली निवासी ग्राम सरैया थाना कोतवाली जनपद बहराइच 2. बिमल कुमार उर्फ नौरंग लोध पुत्र मायाराम निवासी ग्राम सरैया थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच 3. दधीच कुमार पाल पुत्र राममिलन निवासी ग्राम सरैया थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच 4. जाकिर पुत्र बिलाल निवासी नकहा थाना खैरीघाट जनपद बहराइच 5. विकास पाल पुत्र घेतराम पाल निवासी गायघाट शाहपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आजतक न्यूज़ बहराइच

More Stories
लखनऊ12मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर12मई26*पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जनसमस्याओं को सुना जा रहा है
लखनऊ12मई26*सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई ने एक राजनीतिक गीत का वीडियो क्लिप जारी की