March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच18दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

बहराइच18दिसम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: मऊ में समाजवादी पार्टी नेता राजीव राय के घर इनकम टैक्स की रेड.
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: बिग ब्रेकिंग ?

*आयकर विभाग की मैनपुरी के मनोज यादव और लखनऊ के गजेन्द्र यादव के घर एक साथ छापेमारी जारी*

लखनऊ। मैनपुरी के मनोज यादव और अम्बेडकर पार्क लखनऊ के पास रहने वाले गजेन्द्र यादव आदि के यहाँ आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। करीब 100 लोगों द्वारा एक साथ दोनों जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के यहां आयकर विभाग के छापे
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: उ॰प्र के आगरा, लखनऊ और मऊ में इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: उत्तर प्रदेश में भी Omicron Varient की इंट्री हुई

गाजियाबाद में ओमिक्रॉन का मामला सामने आया

नेहरू नगर निवासी बुजुर्ग दंपती की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा दंपती अब बिलकुल स्वस्थ हैं और संक्रमण मुक्त हो चुके हैं

गाज़ियाबाद के नेहरू नगर निवासी 3 दिसंबर को मुंबई की यात्रा कर लौटे थे

बुजुर्ग दंपति 29 नवंबर को मुंबई की यात्रा कर जयपुर होते हुए कार से गाजियाबाद लौटे थे

खांसी की शिकायत के बाद जांच में दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई थी

15 दिसंबर को दोनों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: बड़ी खबर-सूत्रों के मुताबिक़–

DG ,ADG तथा कई ज़िलों के कप्तानों को लेकर C ब्लॉक पंचम तल पर मंथन पर लगी अंतिम मोहर,IPS अफ़सरों को एक लम्बी सूची अति शीघ्र आने की प्रबल सम्भावना-सूत्र
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: महिलाओं की शादी की कानूनी उम्र 18 से 21 साल करने के प्रस्ताव पर असदुद्दीन ओवैसी, AIMIM का बयान-

पुरुषों की 21 साल की उम्र को घटाकर 18 साल किया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए क्या किया? मोदी सरकार हर चीज़ को क्रिमिनल कानून से देखती है।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: बड़ी खबर

पीएम मोदी लखनऊ में करेंगे बड़ी जनसभा

पीएम की लखनऊ रैली की तारीख जल्द तय होगी,यूपी में अबतक की सबसे बड़ी रैली लखनऊ में होगी,रैली में करीब 10 लाख लोगों को संबोधित करेंगे PM,आचार संहिता लगने से पहले लखनऊ में होगी रैली।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: *मीडिया अपडेट*

बार एसोसिएशन के चुनाव निरस्त होने के बाद चली गोली, जिसमें अधिवक्ता गौतम दत्त की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के पश्चात पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा तत्काल मौके पर जाकर कोर्ट के सीसीटीवी फुटेज चेक किये।?
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: मथुरा

एसएसपी ने दो दारोगाओं पर की बड़ी कार्ऱवाई, गोवेर्धन थाने के दारोगा अखिलेश कुमार निलंबित, फरह थाने में तैनात दारोगा राजबहादुर निलंबित, लापरवाही बरतने में एसएसपी ने किया निलंबित, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: मैनपुरी
RCL ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर आयकर का छापा, 12 गाड़ियों के काफिले लेकर पहुंचे आयकर अधिकारी, सुरक्षाबलों ने घेरा घर,किसी को जाने की अनुमति नहीं, 2 घंटे से अधिकारी लगातार कर रहे हैं पूछताछ, शहर कोतवाली के मोहल्ला बंसी गोहरा का मामला।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को बड़ा तोहफा

आज पीएम गंगा एक्सप्रेस-वे की रखेंगे आधारशिला

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे

पीएम का स्वागत करेंगे सीएम योगी और राज्यपाल

विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे पीएम मोदी
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: चुनाव से पहले मेरठ एसएसपी की कार्रवाई, एक दिन में 402 बदमाशों पर लगा गुंडा एक्ट, वांटेड बदमाशों की 50 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, 14 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गयी है।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: मेरठ

कांस्टेबल की मूंछों पर फिदा हुए एसएसपी, परेड के दौरान कांस्टेबल की मूंछे तनी मिली, एसएसपी ने सिपाही को 1 हजार का इनाम दिया, पल्लवपुरम में तैनात है मूंछधारी कांस्टेबल आकाश।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: मेरठ

300 करोड़ के घोटाले में S.P देशवाल गिरफ्तार,CAEHS कॉलेज का मालिक है SP देशवाल,फर्जीवाड़ा करके करोड़ों की जमीन कब्जाई,पार्क बेचा, सहकारी समिति की जमीन कब्जाई,करोड़ों की जमीन अपने कॉलेज में मिलाई,2015 में केस दर्ज, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,कोर्ट से वारंट जारी होने पर गिरफ्तार देशवाल,जागृति बिहार से मेडिकल पुलिस ने गिरफ्तार किया,इंद्रप्रस्थ एस्टेट सहकारी समिति में किया घोटाला।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: लखनऊ ।

राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता इमरान मसूद को भी अपने साथ लाये । आज अमेठी में पदयात्रा करने वाले हैं राहुल और प्रियंका इस दौरान इमरान मसूद भी उनके साथ रहेंगे ।
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: छापेमारी पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन का बयान
[18/12, 3:35 PM] +91 91619 16128: पटना
बिहार पुलिस में 31 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इसमें पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा समेत 13 अधिकारियों को डीआईजी बनाया गया है। एडीजी अमरेंद्र कुमार अंबेडकर को डीजी पद पर प्रोन्नति दी गई है। 1992 बैच के एके अंबेडकर अभी एडीजी वायरलेस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 1997 बैच के आईपीएस अजिताभ कुमार और संजय सिंह एडीजी पद पर प्रोन्नत हुए हैं।

5 IPS की IG पद पर प्रोन्रति
आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के संबंध में शुक्रवार रात अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें 2004 बैच के 5 आईपीएस अफसरों का आईजी पद पर प्रमोशन मिला है। इस फेहरिस्त में विनायक कुमार, प्राणतोष कुमार दास, पंकज सिन्हा, ललन मोहन प्रसाद और जितेन्द्र मिश्रा शामिल हैं।

एडीजी एके अंबेडकर बनाए गए डीजी
एडीजी अमरेंद्र कुमार अंबेडकर को डीजी पद पर प्रमोशन मिला है। इनके साथ ही 1991 बैच के आईपीएस अफसर प्रवीण बशिष्ठ और प्रीता वर्मा को भी डीजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। दोनों अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 2009 बैच के आईपीएस नवीन चंद्र झा, बाबू राम, जयंतकांत, मानवजीत सिंह ढिल्लों, हरप्रीत कौर, मो. अब्दुल्लाह और बिनोद कुमार को 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से अपर ग्रेड वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है।

13 अधिकारी बनाए गए डीआईजी

2004 बैच के आईपीएस
सुनील कुमार को डीआईजी पद पर प्रमोशन मिला है। इनके अलावा 2008 बैच के आईपीएस उपेन्द्र कुमार शर्मा को भी डीआईजी बनाया गया है। इनके साथ-साथ सत्यवीर सिंह, विकास बर्मन, निताशा गुड़िया, किम, मनोज कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, अश्विनी कुमार, अमजद अली और अरविंद ठाकुर को भी डीआईजी पद पर प्रोन्नत किया गया है।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: आयकर विभाग की टीम मऊ में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के निवास पर पहुंची है।
राजीव राय ने कहा, “आयकर विभाग के लोग आए हैं। मेरा कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। मेरा पास कोई अवैध पैसा नहीं है। लोगों की मदद करना भाजपा को पसंद नहीं गया।”
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: *प्रतापगढ़*

राजा भैया की बढ़ सकती है मुश्किलें।

सीओ हत्याकाण्ड की फिर शुरू हुई जांच ।

सीबीआई की टीम कुंडा पहुँची।

सीओ जियाउलहक हत्याकांड की फिर से शुरू किया जांच पड़ताल।

सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ द्वारा खारिज किये जाने के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम बलीपुर गांव पहुँच कर विभिन्न पहलुओं पर फिर से जांच पड़ताल शुरू किया।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: उत्तराखंड: IMD ने राज्य में 18-21 दिसंबर शीत लहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। 17 दिसंबर को रानीचौरी में (-2.7 डिग्री सेल्सियस), मुक्तेश्वर (0.2 डिग्री सेल्सियस), मसूरी में (0.9 डिग्री सेल्सियस), पिथौरागढ़ (0.9 डिग्री सेल्सियस) और नई टिहरी (1.4 डिग्री सेल्सियस)) दर्ज़ किया गया।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: आज, भारत ने उड़ीसा के बालासोर तट से अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया: गवर्नमेंट ऑफिसियल्स

अग्नि प्राइम अग्नि श्रेणी की मिसाइलों में एक नई पीढ़ी का उन्नत संस्करण है। यह एक कनस्तर आधारित मिसाइल है जिसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर के बीच है।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: ब्रेकिंग लखनऊ : कारोबारी राहुल भसीन के महानगर के घर पर भी इनकम टैक्स का छापा।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: दिल्ली

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने एक साइंटिस्ट को अरेस्ट किया, पुलिस को जांच में टेरर एंगल नहीं मिला।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: अप्डेट-दिल्ली

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट का मामला

DRDO के एक साइंटिस्ट को अरेस्ट किया गया,साइंटिस्ट एक वकील को बम धमाके में मारना चाहता था,वकील और साइंटिस्ट में काफी पुरानी रंजिश थी।वकील को मारने के लिए साइंटिस्ट ने बम बनाया था
,सीसीटीवी के आधार पर साइंटिस्ट की पहचान हुई।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: दिल्ली

राजधानी में किस-किस तरह के अपराध अधिक होते हैं, उनके कारण, सुलझे-अनसुलझे मामलों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सभी थानाध्यक्षों से विस्तृत संवाद करने का निर्णय किया है। 14 दिसंबर से उन्होंने जिले का दौरा करना शुरू किया है।

सभी जिलों का दौरा कर रहें हैं कमिश्नर
बताया जा रहा है वे हर दिन किसी एक जिले में जाएंगे और जिले के सभी थानाध्यक्षों, इंस्पेक्टरों व एसीपी के अलावा डीसीपी व एडिशनल डीसीपी से जिले में होने वाले अपराध व उक्त जिले में कानून व्यवस्था के हालात को लेकर जानकारी प्राप्त करेंगे। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जब पुलिस आयुक्त हर जिले में जाकर थानाध्यक्षों से संवाद कर रहे हैं।

16 दिसंबर को पूर्वी जिले का दौरा
14 दिसंबर को कमिश्नर ने उत्तर-पूर्वी जिले और 16 दिसंबर को पूर्वी जिले का दौरा किया। हर डीसीपी को कहा गया है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार जिले में डीसीपी कार्यालय या किसी अन्य जगह चिन्हित करें जहां सभी अधिकारी एकत्र हो सके ताकि कमिश्नर वहां पहुंचकर अधिकारियों से बारी-बारी से विस्तृत संवाद कर सके। जिन दो जिलों में अब तक अपराध समीक्षा बैठक की गई है।

थानाध्यक्षों से प्राप्त की विस्तृत जानकारी
वहां के सभी थानाध्यक्षों से कमिश्नर ने बारी-बारी से उनके थानाक्षेत्र में होने वाले अपराध के पैटर्न व उसपर रोक लगाने के लिए उठाए जा रहे कदम के बारे में पहले विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही उनके थानाक्षेत्र में हुए अपराध के आंकड़े, केस सुलझाने के दर, सुलझे-अनसुलझे मामलों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। जो मामले अनसुलझे रह गए उनके क्या कारण रहे इस बारे में भी उन्होंने थानाध्यक्षों से जानकारी प्राप्त की।

पुलिसिंग का आकलन कर रहे कमिश्नर
बेहतर पुलिसिंग के लिए आने वाली समस्याओं के बारे में भी एसीपी व थानाध्यक्षों से उनकी राय जानने की कोशिश की गई। माना जा रहा है कि हर जिले का दौरा कर अस्थाना यह भी जांच कर रहे हैं पुलिस अपराध पर रोक लगाने के लिए किस तरह काम कर रही है। इसका वे आकलन कर रहे हैं। जिसके बाद वे दिल्ली पुलिस को और अधिक पेशेवर बनाने की दिशा में कोई ठोस उठा सकते हैं। पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद वे अबतक कई बेहतर फैसला ले चुके हैं। उन्होंने सबसे बड़ा प्रयोग थानाध्यक्षों को लेकर किया है। ऐसे इंस्पेक्टर जो कई थानों में लगातार थानाध्यक्ष रह चुके थे और वर्तमान में भी थानाध्यक्ष के पद तैनात थे उनमें 90 प्रतिशत से अधिक पुराने थानाध्यक्षों को हटा दिया और नए इंस्पेक्टरों को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। यानी जो इंस्पेक्टर अब तक थानाध्यक्ष नहीं बन पाए थे उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी।

कुछ नया करने की कोशिश
कमिश्नर ने ऐसा इसलिए, क्योंकि उनका मानना है कि नए इंस्पेक्टर बेहतर तरीके से उनकी मानदंड पर खरा उतर सके। बेहतर उर्जा के साथ वे कुछ नया करने के लिए कोशिश कर सके। हालांकि इससे अभी कामकाज में कुछ समस्यायें आ रही हैं, लेकिन भविष्य में बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक पुलिस कमिश्नर चार या पांच जिले की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेते थे, जिसमें सभी थानाध्यक्षों से संवाद नहीं किए जाते थे। ऐसा पहली बार देखा जा रहा, जब कमिश्नर हर जिले का दौरा करेंगे।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: लखनऊ: भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों के अधिकार कार्यक्रम का आयोजन..हसनगंज के मुमताज़ पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम का आयोजन..अयोजन में सभी धर्मों के धर्म गुरु मौजूद..सामाजिक सरोकार में सभी की भागीदारी व सभी धर्मों को साथ चलने पर चर्चा.
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: बरेली एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी का स्वागत कर रहे हैं सीएम योगी, त्रिशूल एयरबेस पर पीएम का 10 मिनट का चेंजओवर, एमआई-17 हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर जाएंगे पीएम, वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे, शिलान्यास के बाद जनसभा करेंगे।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: प्रयागराज़

केंद्रीय चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक शुरू, कमिश्नर ऑफिस में हो रही है समीक्षा बैठक, निर्वाचन आयोग के उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बैठक में मौजूद,3 मंडलों के पुलिस,प्रशासनिक अफसरों के साथ है बैठक, कमिश्नर,आईजी, डीएम और पुलिस कप्तान मौजूद, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हो रही है बैठक, प्रयागराज के साथ चित्रकूट,अयोध्या मंडल की बैठक।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: कानपुर

2 हजार का इनामी अभिषेक उर्फ छोटू गिरफ्तार, पनकी पुलिस ने इनामी अभिषेक को पकड़ा, आरोपी को गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार, बिकरु कांड में विकास दुबे, अमर, प्रभात को भागने में था शामिल।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: मुज़फ्फरनगर

नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर हंगामा, प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों से मारपीट, अंजू अग्रवाल के घर पर कर्मचारियों की पिटाई, नगर पालिका चेयरमैन पर मारपीट का आरोप, वेतन की मांग को लेकर हो रहा था प्रदर्शन।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: मेरठ

AIMIM का शोषित, वंचित समाज सम्मेलन

जेल में बंद अतीक अहमद के पोस्टर मंच पर,अतीक अहमद की पत्नी भी सम्मेलन में होंगी,2 बजे तक मेरठ पहुंचेंगे असदुद्दीन ओवैसी,सम्मेलन में प्रशासन ने लगाए है CCTV कैमरे,हापुड़ रोड पर आयोजित हुआ है
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: *लखनऊ ब्रेकिंग*

*IPS अफसरों के तबादले पर शीर्ष स्तर पे पूरा हुआ मंथन।*

*DG – ADG आईजी और एसपी रैंक के दर्जन भर अफसरों का होगा तबादला।*

*3 जोन, रेंज, व कमिश्नरेट के मुखिया बदले जाएंगे।*

*अगले 24 घण्टे में लिस्ट आ सकती है।*
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा- हम जब महिलाओं की स्वतंत्रता की बात करते हैं तो कुछ लोग सवाल खड़े करते हैं। जो लोग कहते हैं कि 21 वर्ष के बाद शादी होने से लड़कियां आवारा हो जाएंगी। ये सोच तालिबानी सोच है और हिंदुस्तान में ये तालिबानी सोच नहीं चलेगी।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: शाहजहांपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: लखनऊ

सपा नेता और प्रवक्ता फखरुल हसन ने सपा के नेताओं के खिलाफ पड़े इनकम टैक्स रेड पर विरोध जताते हुए कहा कि “हम समाजवादी इनकम टैक्स का स्वागत करते हैं”.
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: PM ने कहा UP + योगी बहुत हैं उपयोगी।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: नई दिल्ली

पैसा लेकर जासूसी करने वालों पर फेसबुक सख्त

दुनियाभर में सात कम्पनियों को ब्लॉक किया

भारत की भी एक कंपनी बेल्ट्रॉक्स को ब्लॉक किया

बेल्ट्रॉक्स हैकिंग फ़ॉर हायर सर्विस उपलब्ध कराती है

बैन की गई कंपनियां इंटरनेट पर लोगो की खुफिया जानकारी जुटाने,अकाउंट में सेंधमारी करने में माहिर
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: गोरखपुर

जब गोरखपुर जोन की कमान एडीजी अखिल कुमार ने संभाली थी उन्होंने सबसे पहले ये कहा था कि पुलिस को अपने नेटवर्क को मजबूत करना चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने ये एलान किया था कि जो भी पुलिसकर्मी अपना नेटवर्क बढ़ाएगा उसे उनके साथ चाय पिने का मौका मिलेगा. इस अभियान को इतनी सफलता मिली कि कुछ ही महीने में जोन की 11 जिलों की पुलिस ने 12 लाख सभ्रांत नागरिकों का खुद का नेटवर्क खड़ा कर लिया है. ADG का मानना है कि इससे पुलिस व पब्लिक के बीच बढ़ रही दूरियां तो खत्म होंगी ही, साथ ही पुलिस का पब्लिक के बीच अपना खुद का एक नेटवर्क भी खड़ा हो रहा है.

11 जिलों के 12 लाख ग्रुप्स में जुड़े
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जोन की कमान संभालने के बाद एडीजी अखिल कुमार ने जोन क्षेत्र के थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को एक टास्क दिया था. जिसके अंतर्गत उन्होंने सभी को अपने बीट क्षेत्र के 256 व्यक्तियों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा था. उन्होंने ये भी साफ़ कर दिया था कि सिपाहियों का वाटसग्रुप में लोगों को जोड़ते समय इन बातों का ध्यान रखना होगा कि वह व्यक्ति उनके ही बीट क्षेत्र हो, उनकी छवि समाज में साफ सुथरी हो. एडीजी ने ऐलान किया था कि यह ग्रुप जो भी जल्द से जल्द बनाकर पूरा करेगा, उसे मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक के साथ चाय पीने का मौका मिलेगा.

तय की गयी हर किसी की जिम्मेदारी
बस फिर क्या था एडीजी के साथ चाय पीने की होड़ में 11 जिलों की पुलिस ने 12 लाख लोगों को अब तक ग्रुप में जोड़ दिया. इसमें हर किसी की जिम्मेदारी तय की गई है और लापावाही सामने आने पर कार्रवाई भी होगी. इसके साथ ही अच्छा काम करने वालों और व्हाट्सएप ग्रुप फुल कर उसमें 256 लोगों को जोड़ने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन के तौर पर अधिकारियों संग चाय पर चर्चा करने का मौका भी दिया जा रहा है. इस व्यस्था की निगरानी व बीट अधिकारियों के कार्यो के मूल्यांकन व निरीक्षण के लिए ADG ने अपने दफ्तर की कई टीम बनाई है. जो हर माह अलग अलग अलग क्षेत्र में जाकर मुल्यांकन करती है.

पुलिस को मिल रही मदद
एडीजी की मानें तो इन व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए तमाम वायरल वीडियो आसानी से पुलिस को मिल जा रहे हैं, साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं को खंडन करने में भी इससे काफी सहूलियत मिल रही है. ग्रुप के जरिए बिना तत्काल किसी भी तरह की सूचना पुलिस की ओर से पब्लिक को पहुंचाई जा सकती है. जबकि इसके जरिए तमाम सूचनाएं पुलिस को भी आ रही हैं, जिसकी वजह से तत्काल कार्रवाई भी हो रही है.
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: 300 लोगो से 10 करोड़ की ठगी करने वाले अरेस्ट

यूपी एसटीएफ ने मतस्य पालन कराने के नाम पर ठगों को दबोचा

14 महीने में रकम को दो गुना करने के नाम पर लेते थे पैसा

माउंटेन एलाइंस कम्पनी के मालिक व सहयोगी को दबोचा

कम्पनी डायरेक्टर विश्वनाथ प्रसाद निषाद व सहयोगी निरंजन को किया गिरफ्तार ।

साल 2018 में कम्पनी को किया गया था शुरू

विभूति खण्ड में ऑफिस बनाकर कॉल सेंटर के जरिए ठगी का धंधा शुरू किया गया था

ठगी के पैसों से लखनऊ व उन्नाव में जमीन व 8 चार पहिया वाहन खरीदे गए
गैंग से जुड़े फ़रार अन्य लोगों की तलाश में जुटी एसटीएफ ।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: लखनऊ

BSP का मंडल स्तरीय विशाल जनसभा का आयोजन, कल सतीश चंद्र मिश्रा का मोहनलालगंज में कार्यक्रम, सुरक्षित विधानसभा सीटों की समीक्षा कर रहे सतीश मिश्रा, 11 बजे काशिवर इंटर कॉलेज,मोहनलालगंज में कार्यक्रम।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूपी के शाहजहांपुर में चिर-प्रतीक्षित एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनने के साथ साथ विपक्ष पर भी हमला किया।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले कुछ लोगों को प्रदेश के विकास और इसके विरासत से समस्या होती थी। वो लोग केवल कुछ लोगों के लिए विकास कार्य करते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले कुछ लोगों को विकास से इसलिए समस्या होती थी क्योंकि वो लोग वोटबैंक की राजनीती करते थे और गरीबों का हक मारकर देश की विरासत के साथ खिलवाड़ किया करते थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि जब वो वाराणसी पहुंचे थे तब उन्होंने मजदूरों से मुलाकात की थी और चूंकि परिसर में कैमरे वाले थे तो लोग इस बारे में जान पाए। उन्होंने आगे हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले गरीबों का हक मार लिया जाता था। कुछ लोगों को प्रदेश और देश की ऐतिहासिक विरासत रास नहीं आती थी। उन लोगों को माफियाओं पर बुलडोजर चलने से भी दिक्कत होती है।

पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे उत्तर प्रदेश से एक ही आवाज आ रही है – ‘यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी’। प्रधानमंत्री ने रैली में उमड़े जनसैलाब के जोश को देखते हुए कहा कि आपका यही जोश और सम्मान हमें पूरी तत्परता के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
[18/12, 3:36 PM] +91 91619 16128: लखनऊ

विधानसभा के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, विधानसभा गेट नम्बर 1 के बाहर आत्मदाह का प्रयास, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिला को पकड़ा।
[18/12, 6:14 PM] +91 91619 16128: *लखनऊ ग्रीन काॅरीडोर के लिए गठित की गई अधिकारियों की टीम*

– प्रोजेक्ट इम्पलीमेन्टेशन यूनिट और टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स के साथ समन्वय स्थापित कर काम को रफ्तार देगी टीम
लखनऊ ग्रीन काॅरीडोर प्रोजेक्ट का काम गति पकड़ने लगा है। इसके तहत गोमती नदी के दोनों तटबन्धों पर फोरलेन सड़क बनाये जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य में किसी तरह की रूकावट न आये और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा सके। इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम गठित की है। शनिवार को उपाध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये।
सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा गोमती नदी के दोनों तटबन्धों पर फोरलेन सड़क बनाने का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ ग्रीन काॅरीडोर प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाना अतिआवश्यक है। इसलिए चार विभागीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है, जिसमें विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर, अधिशासी अभियंता जोन-3 संजीव कुमार, तहसीलदार-अर्जन शशिभूषण पाठक तथा सहायक अभियंता जोन-7 राजकुमार को शामिल किया गया है। यह टीम अपने-अपने कार्यों के साथ पी.आई.यू. (प्रोजेक्ट इम्पलीमेन्टेशन यूनिट) और मेसर्स टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स के साथ समन्वय और अनुश्रवण करते हुए परियोजना के समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन हेतु काम करेगी। इसके अलावा यह टीम मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह और अधीक्षण अभियंता अवधेश तिवारी के पर्यवेक्षण में अन्य वांछित कार्यवाही सुनिश्चित करवायेगी।
*वर्जन -*
लखनऊ ग्रीन काॅरीडोर प्रोजेक्ट को गति देने के लिए यह व्यवस्था लागूं की गई है। टीम में शामिल चारों अधिकारी पी.आई.यू., टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स एवं अन्य सम्बन्धित लोगों के साथ समन्वय बनाकर कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करायेंगे।
अक्षय त्रिपाठी
उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण
[18/12, 6:15 PM] +91 91619 16128: प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन पत्र न लेने वाले आवंटियों का निरस्त होगा आवंटन

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रोग्रामर एनालिस्ट राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट आवंटित होने वाले आवंटियों को लगातार सूचना प्रेषित की जा रही है कि वे विभाग में सम्पर्क करके अपना आवंटन पत्र प्राप्त कर लें, किन्तु कुछ आवंटियों द्वारा सम्पर्क नहीं किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे आवंटियों से (जिन्होंने आवंटन पत्र प्राप्त नहीं किया है) अपील की है कि वे प्राधिकरण में सम्पर्क कर अपना आवंटन पत्र प्राप्त कर लें। आवंटन पत्र प्राप्त न करने वाले आवंटियों का आवंटन निरस्त करने पर विचार किया जायेगा।

Taza Khabar