बहराइच11मई*नगर पालिका अध्यक्ष पति पर भ्रस्टाचार के संगीन आरोप..
(अकूत संपत्ति खड़ी कर चर्चा में आ गये शहर के हाजी रेहान)
बहराइच शहर के नगर पालिका परिषद मे बड़े पैमानों में घपलों और घोटालों के प्रकरण को लेकर महारानी पदमावती यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने हाजी रेहान व नगर पालिका अध्यक्ष पर संगीन आरोप जड़ते हुये मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी एवं नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने बाकायदा बिंदूवार आरोपों की फेहरिस्त लिखा हैं।शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया हैं की पिछले दस वर्षो के अंतरालों के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान व उनकी पत्नी द्वारा नगर पालिका परिषद में घोर अनियमितता किया गया है।यही नही नगर पालिका अध्यक्ष व प्रतिनिधि के रूप में हाजी रेहान ने नगर पालिका परिषद को अपनी जागीर बना डाला है,अध्यक्ष प्रतिनिधी द्वारा बड़े पैमाने में नियम विरुद्ध तरीको से अकूत संपत्ति खड़ी की गई है,शहर के कई इलाकोंं में नियम विरुद्ध प्रापर्टी खड़ी की गई है,नगर पालिका अध्यक्ष के पद का गलत ढंग से इस्तेमाल करते हुये लखनऊ रोड पर ग्राम समाज व नहर की जमीन को अवैध ढंग से घेरकर उस पर रिजॉर्ट खड़ा कर लिया गया है,कुछ जमीन नगर पालिका में किए गये विभिन्न घोटालों की रकम से खरीदकर उसमे अकूत दौलत खपाई गई है,हाजी रेहान द्वारा शहर के कई वार्डो में तमाम प्रापर्टी अपनी बेसुमार दौलत को खपाने की नियत से ब्रोकरों और डीलरों को लगाकर गलत ढंग से भु सम्पति खरीदी गई है, नगर पालिका के द्वारा होने वाले विभिन्न ठेके अपने करीबियों द्वारा करा कर हिस्सेदारी की ली गई है।नगर पालिका परिषद द्वारा दी जाने वाली जन सुविधाओं की जमकर धज्जियां उड़ायी जाती रही है।
(सोशल मीडिया पर मुहीम बन कर चली हाजी रेहान की कुंडली..)
बहराइच जिले की आवाम अब नगर पालिका अध्यक्ष और उनके प्रतिनिधी पति की कार्यगुजारी से जुड़ी बाते फेसबुक व्हाट्सएप ट्वीटर पर जमकर शेयर कर रही है, शहर के हर किसी की जुबान पर दस साल के कार्यकाल में कैसे हुये अध्यक्ष जी मालामाल यही चर्चाए आम हो रही है।
(कुछ चहेतों ने उड़ाई दस साल नगर पालिका के बजट और कार्यो में मौज)
नगर पालिका के अंदर होने वाले हर ठेके कुछ चहेतो के द्वारा ही निपटाने का धंधा जोरों पर चला,हर काम की लाट में चहेतो ने बाजी मारी,यही नही पालिका के महत्वपूर्ण पटलों पर भी चहेतों के बिना कोई काम नही हुआ,
(आउट सोर्सिंग कम्पनी द्वारा भी हुआ बड़ा खेल मजिस्ट्रेट की टीम गठित हो तो पुरी हो दस वर्षो की जाँच..?)
जिले के मंडल प्रभारी मंत्री रकेश सचान और केंद्रिय मंत्री संजीव बालियान सहित तमाम् विधायकों और जिले के सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के समक्ष गूंजायमान हो चुका है शहर के नगर पालिका के जिम्मेदार तंत्र का मामला,देखना है आने वाले दिनों में ज़िम्मेदारी निभाने वाले तंत्र क्या गुल खिलाते हैं।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*