बहराइच उत्तर प्रदेश
बहराइच10सितम्बर23*उप मुख्यमंत्री ने 47 संकुल संघो की दीदियों को सौपा रू. 38.4 करोड़ का चेक,,,,,,,
ब्यूरो रिपोर्ट,राम निवास चंचल युपी आजतक न्यूज बहराइच
पीएम आवास योजना के ग्रामीण के 07 लाभार्थियों को भेंट किया स्वीकृति व आवास की चाभी,,,,,
बहराइच । जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मा. राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री नरेन्द्र कश्यप के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में 47 संकुल संघो की दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि अन्तर्गत रू. 10 करोड़ 38 लाख 40 हज़ार की धनराशि का चेक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत पुरैना भवानी बक्श निवासी राकेश पुत्र बुधराम व मुशीर पुत्र रफीक को स्वीकृति पत्र तथा खुशीराम पुत्र माधव व गौरी शंकर पुत्र जोखन को आवास की चाभी, हाड़ा बसहरी निवासी राजू पुत्र बाबू व नान्हू पुत्र पैरू को आवास की चाभी, गुरघुट्टा निवासी मायाराम पुत्र दुलारे को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*