बहराइच09फरवरी24*श्रम मुक्त बच्चों को शिक्षा एवम सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर उद्घाटन किया
*प्रथम संस्था एवं श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा बाल श्रम से मुक्त किये गये बच्चो को पुनः स्थापित करने के लिए, उनकी शिक्षा सुरक्षित करने तथा उनके परिवारों के जीवनयापन करने लिए शैक्षिक सहायता सामग्री, गुमटी, ठेला आदि के वितरण कार्यक्रम का फीता काट कर किया गया उद्घाटन ।*
दिनांक 09.02.2024 को प्रथम संस्था एवं श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 50 बच्चे जो बाल श्रम के लिए पलायन से रोके गये व जनपद मे बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चो के परिवारों को शिक्षा हेतु आर्थिक राशि व व्यवसाय हेतु सहायता सामग्री, गुमटी साथ मे परचून का सामन आदि वितरण किया गया तथा बाल श्रम से मुक्त किये गये बच्चो के परिवारों को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रोत्साहित किया गया कि पुनः कभी भी इस प्रकार से अपने बच्चो को किसी अन्य स्थान पर श्रम के लिए न भेजे तथा जो जागरुकता उनको प्रथम संस्था के सम्पर्क से प्राप्त हुई है बच्चो को सुरक्षित रखने के सम्बन्ध मे, उसको अपने अपने गांव मे पहुचाये जिससे किसी भी बच्चो का भविष्य बाल श्रम के कारण खराब न हो सके ।
संस्था के निदेशक किशोर भामरे ने सभी सहायता प्राप्त करने वाले लोगो को इसे बढाने व इससे होने वाली आमदनी से अपने बच्चो को शिक्षित करने व बाल श्रम से बचाये रखने को समझाया साथ ही जानकारी दिया कि पिछले माह दिसम्बर तक कुल 100 लोगो को मदद मिल चुकी है आज के कार्यक्रम मे कुल 50 परिवार को पारिवारिक व्यवसाय सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत मदद की गयी ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बहराइच*

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*