बहराइच07मई*तेंदुए के हमले में घायल बालिका के परिजनों को दी गई सहायता राशि
घायल बालिका मेडिकल कालेज रिफर
बहराइच। खेत में काम कर रही 14 वर्षीय बालिका कु.कादरून पुत्री मेंहदी हसन निवासी ग्राम नौतोड रमपुरवा थाना सुजौली पर बीते शुक्रवार दोपहर तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट ने वनकर्मियों को घटना स्थल पर भेजा था। घायल बालिका को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहींपुरवा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल बालिका को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। जहा बालिका का इलाज चल रहा था। शनिवार कों बालिका कादरून की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने इलाज के लिए किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग द्वारा घायल बालिका के परिजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता के रूप में 10 हजार रूपये प्रदान किया गया। किंग जार्ज मेडिकल कालेज के प्रशासनिक अधिकारी एवं चिकित्सकों से वार्ता कर तेंदुए के हमले में घायल बालिका का शीघ्र समुचित इलाज कराने के लिए अनुरोध किया गया।
रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-07 अप्रैल 2022
मो.9792114006, 9415593246

More Stories
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
बांदा 12 जुलाई 26*थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
बांदा 12 जुलाई 26* साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार*