बस्ती18नवम्बर23*अफसर से नायब तहसीलदार ने की रेप की कोशिश*
बस्ती, वरिष्ठ संवाददाता। बस्ती जिले में तैनात एक महिला राजस्व अधिकारी ने सदर के नायब तहसीलदार पर सरकारी आवास में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 11 नंवबर देर रात एक बजे की है। शुक्रवार को पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष 161 का बयान दर्ज किया गया।तहरीर के मुताबिक आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल घटना की रात एक बजे पीड़िता के सरकारी आवास का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। आरोपी, पीड़िता के साथ मारपीट, गालीगलौज करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। विरोध पर उसने पीड़िता का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने किसी तरह खुद को बचाया और घर के अंदर छिप गई। आरोपी घनश्याम रात ढाई बजे तक पीड़िता के आवास के आसपास मंडराता रहा। घटना के बाद खौफजदा अधिकारी तीन दिनों तक आवास में छिपी रहीं। चौथे दिन परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला अधिकारी गोरखपुर की जबकि आरोपी नायब तहसीलदार महराजगंज जिले का रहने वाला है। शिकायत मिलने के बाद गुरुवार रात में ही पुलिस ने जिला अस्पताल में पीड़ित महिला राजस्व अधिकारी का मेडिकोलीगल कराया।
मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के दोनों हाथों में चोट के निशान की पुष्टि हुई है।
जांच कमेटी गठित डीएम अंद्रा वामसी ने विशाखा कमीशन की संस्तुतियों के अनुसार तीन महिला अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी में दो ईओ और एक डीपीओ शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति दी जाएगी।
*मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार*
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी नायब तहसीलदार फरार हो गया। कार्यालय तो खुला था और मेज पर फाइलें लगी हुई थीं। लेकिन कुर्सी खाली थी।
केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई त्वरित रूप से की जा रही है। पुलिस अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
-गोपाल कृष्ण चौधरी पुलिस अधीक्षक, बस्ती

More Stories
लखनऊ30जुलाई26*आदर्श व्यापार मंडल की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए संगठन ने बनाई कार्य योजना
भागलपुर30जुलाई26*-विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का सीएम ने किया उद्घाटन, श्रावणी मेला ऐप’ का लोकार्पण*
अयोध्या30जुलाई26*नेता जी, बदहाल सड़कों पर दीजिए ध्यान! जनता है परेशान।*