बरेली31मई25*फाइनेंस कम्पनी करोड़ों लेकर फरार,भाजपा नेता चला रहा था दफ्तर, महिलायें फूट-फूट कर रो रही*
यूपी के बरेली में भाजपा नेता की फाइनेंस कंपनी पर 100 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। खबर के मुताबिक अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम की फाइनेंस कंपनी ने दफ्तर समेट लिया। बदायूं स्थित कंपनी के दफ्तर और निदेशक के बरेली स्थित आवास पर निवेशकों और अभिकर्ताओं ने हंगामा किया। कंपनी का निदेशक सूर्यकांत मौर्य बरेली में भाजपा का महानगर मंत्री है। बताया गया है कि बरेली का कारोबार वही देखता है। करीब एक साल से 15 हजार निवेशकों का सौ करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी पर बकाया है। खबर फैल गई कि कंपनी बंद हो गई तो निवेशकों ने हंगामा कर दिया। बरेली में कई महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। कहा कि किसी ने घर बेचकर रकम जमा की तो किसी ने जेवर, लेकिन कंपनी अब पैसा वापस नहीं दे रही है।

More Stories
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस
लखनऊ7मई26• तमिलनाडु के राज्यपाल, विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें-एआईपीएफ
लखनऊ7मई26*राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनगणना 2027 के शुभारंभ की घोषणा की है!!