बडौत27फरवरी*(बावली)नव दम्पति को पौधा भेंटकर शादी की प्रत्येक वर्ष गाँठ पर दिलाया पौधा रोपण का संकल्प।
आँखें के वृक्षारोपण अभियान से प्रेरित पिता ने पुत्री के विवाहोत्सव पर समाजसेवी के साथ नव दम्पति को पौधा भेंटकर शादी की प्रत्येक वर्ष गाँठ पर दिलाया पौधा रोपण का संकल्प।
क्षेत्र के गाँव बावली में आँखें के वृक्षारोपण अभियान के चरण “विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार” अभियान से प्रेरित पुत्री के विवाहोत्सव पर अमरपाल ने समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय के साथ नवदम्पत्ति सुमेधा सुपुत्री अमरपाल निवासी-बाबली (बागपत) एवं सुरज सुपुत्र जसबीर सिंह निवासी- राजनगर (पानीपत) को पौधा भेंटकर शादी की प्रत्येक वर्ष गाँठ पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया।
आँखें के वृक्षा रोपण अभियान के निदेशक समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय ने कहा हमारी धार्मिक मान्यताओं में पेड़-पौधों के रोपण का विशेष महत्व है। हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों के पूजन का विशेष प्रावधान है। आज बढ़ता हुआ प्रदूषण दुनियां के लिए बड़ी समस्या है, जिसका एक मात्र समाधान पर्यावरण के प्रति जागरूकता और पौधों का रोपण व संरक्षण है।
इस अवसर पर कान्ता देवी, मंजू देवी, सुमित्रा, सुशीला, कुसुम, रूचि, आराध्या, अमरपाल, कवरपाल, जसबीर सिंह, समाजसेवी आर.आर.डी. उपाध्याय, गौरव, रामेश्वर, मोहित, अरविंद कश्यप, संजय उपाध्याय, धैर्य कुमार, सुरेन्द्र पटवारी, नेत्रपाल आदि उपस्थित रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली29 जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ29जुलाई26*यूपी में स्कूलों के बंद होने के बयान पर अखिलेश यादव पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का बयान*
नई दिल्ली29जुलाई26*जंग शुरू हुई तो काम आएंगे ये 5 एक्सप्रेसवे,जानें भारत में कहां-कहां उतर सकते हैं फाइटर जेट्स