April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

फिरोजाबाद21फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर जनपद फिरोजाबाद की खास खबरें

फिरोजाबाद21फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर जनपद फिरोजाबाद की खास खबरें

फिरोजाबाद21फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर जनपद फिरोजाबाद की खास खबरें

[21/02, 2:16 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: *अपडेट दिनाँक 21-02-2024 थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद ।*

*( थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस सहित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार)*

श्री सौरभ दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्री सर्वेश कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद फिरोजाबाद के कुशल निर्देशन व श्री हिमांशु गौरव, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21/02/2024 को लालपुर मण्डी के अन्दर मण्डी गेट से 50 कदम दूर के पास से अभियुक्त रवि कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी रविदास नगर भीकनपुर थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद उम्र 20 वर्ष को मय एक अदद तमंचा 01 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर 91/24 धारा-3/25 ए एक्ट बनाम रवि कुमार उपरोक्त पंजीकृत कर मा0न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –*
1-रवि कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी रविदास नगर भीकनपुर थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद उम्र 20 वर्ष

*आपराधिक इतिहास –*
1-मु0अ0स0 — 91/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद

*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक, समयः-*
लालपुर मण्डी के अन्दर मण्डी गेट से 50 कदम दूर के पास दिनांक 21.02.2024 समय 06.05 बजे ।

*बरामदगी -*
1-एक अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:-*
1. उप नि0 श्री अजय सिंह थाना रसूलपुर जनपद – फिरोजाबाद ।
2. का0 306 रौकी तौमर थाना रसूलपुर जनपद – फिरोजाबाद ।
3. का0 495 मोहित कुमार थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद ।
👇
[21/02, 6:52 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: 📌 *मीडिया अपडेट दिनाँक-21/02/2024 जनपद फिरोजाबाद ।* 📌

🟩 *आज दिनाँक 21-02-2024 को श्रीमान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट स्थित सभागार पर आगामी लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिन्हांकन एवं वल्नेविल पोकिट के चिन्हांकन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी ।*

*बैठक में महोदय द्वारा चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सकुशल कराने हेतु जनपद फिरोजाबाद पुलिस/प्रशासन द्वारा की कार्यवाहियों गुण्डा/ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, जिलाबदर/वांरटी/हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही , चुनाव में व्यवधान डालने वाले असमाजित तत्वों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही, प्रत्येक मतदान केन्द्र का भौतिक सत्यापन,सभी क्रिटिकल/वल्नेविल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर उन पर अतिरिक्त व्यवस्था के साथ दंगा नियन्त्रण सम्बन्धी तैयारियां किये जाने की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।*

*इस समीक्षा गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी फिरोजाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर , समस्त उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं जनपद में चुनाव से जुडे समस्त पुलिस/प्रशासन के अधिकारीगण आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया ।*
👇
[21/02, 6:59 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: *प्रेसनोट दिनांक 21.02.2024 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।*

*थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 05 वारंटी अभियुक्तगण किये गये गिरफ्तार ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन व चैकिंग अभियान, तलाश वांछित / वारंटी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा 05 वारंटी अभियुक्तगण 1. रंजीत सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह जाटव 2. संतोष कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह जाटव 3.श्यामसुन्दर पुत्र वीरेन्द्र सिंह जाटव 4. विक्रम सिंह पुत्र जसवन्त सिंह 5. बृजराज पुत्र यादराम को गिरफ्तार किया गया ।
*नाम पता गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण -*
1. रंजीत सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मक्खऩपुर जनपद फिरोजाबाद
2. संतोष कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मक्खऩपुर जनपद फिरोजाबाद
3. श्यामसुन्दर पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना मक्खऩपुर जनपद फिरोजाबाद
4. विक्रम सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम जाफराबाद थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद
5. बृजराज पुत्र यादराम निवासी ग्राम सांती थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद

*अभियुक्तगण रंजीत, संतोष, श्यामसुंदर अपराधिक विवरण-*
1. मु0अ0सं0 165/14 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
*आपराधिक विवरण अभियुक्त विक्रम -*
1. मु0अ0सं0 317/16 धारा 147/148/452/323/324/504/506 भादवि0 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
*आपराधिक विवरण अभियुक्त ब्रजराज -*
1. मु0अ0सं0 275/13 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. एसओ श्री शैलेन्द्र सिंह थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
2. उ0नि0 संतोष कुमार गौतम थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
3. का0 32 दीपक कुमार थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
4. का0 632 जसमीत सिंह थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद ।
5. का0 1481 अजय शंकर थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
6. का0 846 अनुज कुमार थाना मक्खनपुर जनपद फिरोजाबाद ।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: शिवम यादव बने सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष
शिकोहाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव के निर्देश पर सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़हद ने शिवम यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों व किसानों की पार्टी है। सपा जब भी सत्ता में आई है हमेशा नौजवान, किसान के लिए काम किया है। वह सपा को मजबूत करने का काम करेंगे।
फोटो एसकेबी शिवम यादव।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्रों के चेहरे
शिकोहाबाद। जे एस विश्वविद्यालय में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम ने छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे। कार्यक्रम के अतिथि एसडीएम आदेश सिंह सागर, कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ पी एस यादव, वाइस चेयर पर्सन
डॉ गीता यादव ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसडीएम ने कहा कि मोबाइल फोन
हमारे जीवन में अहम भूमिका निभा रहा है। मोबाइल में छात्रों के उपयोग में आने वाली बहुत सामिग्री है। जिससे वह अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। हमें मोबाइल का सद्पयोग करना होगा। कुलाधिपति ने कहा कि स्मार्ट फोन मानव समाज के लिये एक क्रान्ति साबित हुआ है। इसके अलावा उन्होने पूरी दुनिया को पहले की तरह एकजुट कर दिया है। प्रतिकुलाधिपति ने कहा कि मोबाइल फोन से हम
पैसों का कभी भी कहीं भी लेन-देन कर सकते। मोबाइल से हम कहीं भी
कभी भी ऑनलाइन कार्य कर सकते है। इस दौरान फैकलटी ऑफ इंजीनियरिंग, फिजिकल एजूकेशन, लॉ,
फार्मेसी, नर्सिग के छात्र छात्राओं को वितरण किया गया। फोन पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से चहक उठे। इस दौरान मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार, डॉ हिमांशू यादव, डॉ शुभम यादव, कुलपति डॉ वी पी अग्रवाल, महानिदेशक डॉ गौरव यादव, दिव्याशू गुप्ता, डॉ अखिलेश उपाध्याय, डॉ
रवी त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में स्मार्टफोन का वितरण करते हुए एसडीएम।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शिकोहाबाद। बीडीएमम्यू गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्या प्रो. गीता यादवेन्दु के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. नीलम व प्रीति सिंह के संयोजन में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया।
प्राचार्या ने कहा कि मतदान भविष्य का विधाता होता है और हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.
नीलम व प्रीति सिंह ने मतदाताओं को जागरुक रहने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अपना योगदान देने और अपने गाँव शहर तथा अपने आस-पास के मतदाताओं
को मतदान करने हेतु मतदान केंद्र तक लाने के लिए जागरूक किया।
छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रथम अनन्या शर्मा, द्वितीय अमृता राठौर तृतीय श्वेता यादव रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. नम्रता प्रसाद थी।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव डडियामई में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को घर ले गए। साधना देवी (50) निवासी डडियामई की मंगलवार की रात संदिग्ध अवस्था में हालात बिगड़ गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: पुलिस ने दो चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शिकोहाबाद। पुलिस ने मंगलवार की रात गस्त के दौरान दो चोरों को काशीराम कॉलोनी के पास से चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। चोरों से चोरी का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस मंगलवार की रात अपराधियों को पकड़ने के लिए गस्त कर रही थी। तभी काशीराम कॉलोनी मोड़ के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रोका तो तलाशी में 1 गोल पहिया डेकचून,1 चौखटा पाइप, 2 एँगल, 2 ब्लेड, 51 बैरिंग व 24 लोहे की रॉड बरामद हुई। चोर किसी के यहां चोरी की घटना को अंजाम देकर आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों के नाम बॉबी सागर पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी कौरारा बुजुर्ग थाना जसराना, ईश्वर दयाल पुत्र रामस्वरूप निवासी बजनी कौरेरा थाना अरांव बताया।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: सड़क हादसे में 5 लोग घायल
शिकोहाबाद। नगर में विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सुभाष चंद्र 60 पुत्र हर्ष चंद्र निवासी कुशियारी, घनश्याम पुत्र संतोष कुमार निवासी निवासी दौलतपुर बाइक से कही जा रहे थे। तभी हादसे के शिकार हो गए। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वही अन्य हादसे में अनुराग पुत्र कुलदीप निवासी जिलौली खुर्द टूंडला, योगेंद्र पुत्र रविन्द्र निवासी जलालपुर, अभय पुत्र देवी सिह निवासी गागई हादसे में घायल हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: छात्रों को स्काउट गाइड का दिया प्रशिक्षण
शिकोहाबाद। शांति देवी आहूजा गर्ल्स कालेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित 5 दिवसीय गाइड कैप्टन शिविर के प्रथम दिन ध्वज शिष्टाचार, गाइड कलर पार्टी के साथ साथ गाइड वेशभूषा आदि की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक विनीता, मनीष कुमार, संगीता ने मनोरंजक गाइड गीतों के माध्यम से छात्राओं को जानकारी दी। विद्यालय के डायरेक्टर डाॅ संजीव आहूजा, ईशा आहूजा ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि हम सभी गाइड प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के भविष्य का अनुशासित निर्माण करना है। प्राचार्य डाॅ अनीता शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर नवीन कुमार मिश्र, निधि कृष्णा, गीतासिंह, अशोक कुमार रायजादा, अमित कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में स्काउट गाइड में जानकारी देते हुए शिक्षक।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: चैकिंग अभियान के दौरान 10 लोगों को चोरी करते पकड़ा
शिकोहाबाद। विद्युत वितरण खण्ड में अधिशासी अभियंता के निर्देशन में 33/11 विद्युत उपकेंद्र माधोगंज के हाई लाइनलॉस 11 के वी. सिटी फीडर पर विद्युत प्रवर्तन दल के साथ जसलई रोड विजेंद्र कॉलोनी में विद्युत चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान से क्षेत्र में अफ़रा तफरी मच गई। प्रवर्तन दल ने अभियान के दौरान 10 उपभोगताओं को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया। इसके साथ विद्युत विभाग ने 14 लोगों पर बिल बकाया होने पर विद्युत संयोजन विच्छेदित कर दिए। विद्युत चोरी करने वाले सभी 10 व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में बिजली की चेकिंग करते हुए।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: ग्रामीणों ने चकबंदी अधिकारियों का घिराव कर जताया आक्रोश

चकबंदी अधिकारी बिना कार्य के वापस लौटे
शिकोहाबाद। गांव भंडारी में बुधवार की दोपहर में चकबंदी अधिकारी, चकबंदी सीओ, एसीओ लेखपाल कानून गो के आते ही ग्रामीणों ने रास्ते में ही रोककर प्रदर्शन किया। चकबंदी अधिकारी के साथ ही राजस्व विभाग की टीम को गाव में घुसने नही दिया। उसके बाद सभी अधिकारी वापस लौट गए।
गांव भाडरी में ग्रामीण लगातार चकबंदी का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीण नही चाहते कि गांव में चकबंदी हो। चकबंदी प्रक्रिया विगत 17 वर्षों से रुकी पड़ी है। गांव के लोग चकबंदी नहीं कराना चाहते। ऐसे में गांव में दो बार वोटिंग भी हो चुकी है। जिसमें चकबंदी रोकने वालों की संख्या ज्यादा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर गांव में चकबंदी होती है तो बड़ी घटना हो सकती है। ऐसे में बिना ग्रामीणों की सहमति के चकबंदी का प्रयास नही किया जाए। पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार का कहना है कि ग्रामीण गांव में चकबंदी नही चाहते हैं। उसके बाद भी चकबंदी विभाग गाँव मे चकबंदी करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को चकबंदी अधिकारी आने पर रास्ते में ही विरोध किया गया है।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद के भाड़री में चकबंदी अधिकारियों का विरोध करते ग्रामीण।
[21/02, 7:21 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: शहीदों की स्मृति में स्मारक की घोषणा

शिकोहाबाद। भारतीय पूूर्व सैनिक लीग की कार्यकारिणी की एक बैठक सूबेदार मेजर रामवीर सिंह की अध्यक्षता में रॉयल स्टोर स्टेशन रोड पर आयोजित की गई। बैठक में जसराना विधायक इंजीनियर सचिन यादव के दिए सुझाए पर विभिन्न युद्धों में शहीद वीर सैनिकों की याद में एक भव्य स्मारक गांव खेड़ा के पास दो बीघा जमीन पर एक भव्य स्मारक बनाए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। मामले में ग्यारह सदस्यीय कमेटी अमर शहीद मैमोरियल जिला फिरोजाबाद का गठन किया गया जिसमें सूबेदार रामौतार, कैप्टन महेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर रामवरन, सूबेदार रवीश कुमार, हवलदार सुगर सिंह, हवलदार रामनिवास को जिम्मेदारी दी गई।
इस दौरान सूबेदार मेजर के पी सिंह, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, कैप्टन रवींद्र सिंह, सूबेदार शेर सिंह, सूबेदार मेजर ओमकार सिह, सूबेदार मदन गोपाल,पेटी आफीसर सुनील,नायब सूबेदार अनवर सिंह, कुमार, हवलदार सोपान सिंह, हवलदार नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो एसकेबी शिकोहाबाद में बैठक करते हुए पूर्व सैनिक।

Taza Khabar