फिरोजाबाद10फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शिकोहाबाद की खास खबरें
[10/02, 9:43 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: किशोरी को भगाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की खोज में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी के एक युवक से प्रेम सम्बंध थे। जिसके चलते युवक किशोरी को बहला फुसलाकर 6 फरवरी को अपने साथ ले गया। किशोरी के परिजन को जब किशोरी के जाने की जानकारी हुई तो उसकी तलाश की लेकिन कही भी उसका सुराग नही लगा।
पीड़ित ने आरोपी के परिजनों से बेटी के बारे में पूछा लेकिन उन्होंने भी कोई जानकारी नही दी। पीड़ित पिता ने आरोपी विवेक पुत्र राजाराम निवासी ग्राम
वासुदेवमई के खिलाफ तहरीर देकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शूरू कर दी है।
[10/02, 9:43 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: छत से गिरकर युवक घायल
शिकोहाबाद। मोहल्ला खेड़ा में एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जीतू (25) निवासी खेड़ा किसी कार्य से छत पर गया। जब वह छत से नीचे आ रहा था। किसी तरह से वह छत से नीचे गिर पड़ा जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
[10/02, 9:43 pm] Rajendra Kumar Tundla Firozabad: ऑटो व बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल
शिकोहाबाद। नेशनल हाईवे पर सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के पास बाइक व ऑटो की भिंडत में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जितेंद्र (20) पुत्र सनहरी लाल निवासी नगला बाजदार अपने साथी मुन्नुद्दीन (22) पुत्र ईश्वरी लाल के साथ बाइक से कही जा रहे थे। जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल के पास पहुँची ही थी कि तभी एक ऑटो से भिंडत हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया। वही अन्य हादसे में पूनम (20) पत्नी नरेंद्र निवासी गोशपुरा घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
लखनऊ7जून26*यूपी पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8 से 10 जून के बीच, तैयारी पूरी
पूर्णिया बिहार 7 जून 26* विश्व साइकिल दिवस पर पूर्णिया में गूंजा ‘फिट इंडिया’ का नारा,
कानपुर नगर7जून26*विधान सभा सचिवालय ने विशेषाधिकार हनन प्रकरण में जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट