फिरोजाबाद02मार्च*फ़िरोज़ाबाद की हिना भारती बनी इंस्टाग्राम स्टार,
हिना के वीडियो के देश भर में करोड़ो हुए दीवाने
मां बाप का सपना बिटिया बड़ी स्टार बनकर नाम करे रोशन
हिना भारती इंस्टाग्राम पर एक हजार से अधिक वीडियो कर चुकी अपलोड, करोड़ो लोगों ने की तारीफ
फ़िरोज़ाबाद । प्रतिभाएं केवल साधन संपन्न घरों में या बड़े शहरों में ही नही होती। यह कर दिखाया है फिरोजाबाद जिले के जसराना तहसील के एक छोटे से गांव मोंगरा की इंस्टाग्राम स्टार हिना भारती का। आज हिना के वीडियो डांस के देश भर में करोड़ो युवा दीवाने है।
आजकल फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र का गांव मोंगरा बहुत चर्चा में है क्यो कि इस गांव की एक बेटी इंस्टाग्राम स्टार जो बन गयी है। इस बेटी के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोवर है और करोड़ो लोग इसके वीडियो को देख चुके है। छोटे से गांव की बेटी का नाम है हिना भारती। हिना भारती ने अपने वीडियो बनाने की शुरुआत टिकटोक से की थी लेकिन टिकटोक बंद हो जाने के बाद इंस्टाग्राम पर हिना ने वीडियो बनाने की शुरुआत की। और धीरे धीरे हिना में वीडियो बायरल होने लगे। सबसे ज्यादा बायरल वीडियो हिना के बारिश के दौरान डायलॉग का था जिसे कई करोड़ लोगों ने देखा और हिना चर्चा में आई थी। उसके बाद हिना के एक्टिंग, डांस, के वीडियो लगातार बायरल होते चले गए।
हिना भारती इंस्टाग्राम रील पर एक हजार से अधिक डांस व अपने अभिनय के वीडियों बनाकर अपलोड कर चुकी हैं। हिना के वीडियो को करोड़ो लोग देख चुके है। हिना के पिता इलेक्ट्रॉनिक गुलदस्ते बनाकर बेंचते जिसमे पूरा परिवार सहयोग करता है हिना भारती की माँ दिव्यांग है लेकिन बेटी की सफलता पर फूली नही समाती। और कहती है कि एक गरीब मजदूर की बेटी को करोड़ो लोगो के प्यार मिल रहा है यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नही है। आज बिटिया से मिलने रोज दर्जनों फेन्स आते है तो बहुत खुशी होती है। हिना के पिता सुनहरी लाल और माँ अपनी बेटी की प्रतिभा से काफी खुश है और कहते है कि हमने बेटा और बेटी में कभी अंतर नही समझा और बेटियो को भी आजादी से जीने का हक है उन्हें भी बराबर का दर्जा मिलना चाहिए लड़का लड़की एक समान मानना चाहिये। उन्होंने कहा कि माँ बाप को चाहिए कि उनके बच्चे जिस क्षेत्र में जाना चाहते है उन्हें मौका दें उन पर बंदिश न लगाएं। चार लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता न करे क्यो कि बाद में यही चार लोग तारीफ करेंगे। उन्होंने कहा कि जब बेटी ने टिकटोक पर वीडिओ बनाना शुरू किए तो कुछ लोगो ने उलाहना दिया कि बिटिया का ध्यान पढ़ाई में लगवाओं लेकिन आज जब बिटिया के लाखों करोड़ो प्रशंसक हो गए तो अब वह लोग भी तारीफ करने लगे है। इसलिए लड़का हो लड़की उनकी इच्छाओं का दमन न करे और वेटियो को आगे बढ़ाएं।
हिना भारती ने वीर विक्रम सिंह कालेज नवादा से पढ़ाई कर रही हैं। अभिनेत्रियों में हिना की पसंदीदा अभिनेत्री श्री देवी और दिव्या भारती है और उनके गानों पर डांस करती है। आज हिना के घर उसके प्रशंसको का जमाबाड़ा लगा रहता है।हिना की मम्मी पापा और बहिन अँगिता हिना की सफलता पर फूली नही समा रही है।
सुघर सिंह आगरा मण्डल ब्यूरो चीफ यूपीआजतक

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*