फाजिल्का19मई*10 वर्षीय बच्चे के साथ छेड़छाड़ करने वाला अशोक डोडा काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 19 मई (शर्मा): छोटे बच्चों के लिए अभी भी भारत में सख्त कानून नहीं बने हैं, जिस कारण कई दरिंदे बच्चों के साथ दरिंदगी करने से गुरेज नहीं करते। यदि बच्चों के साथ बर्बरता करने वाले आरोपियों के लिए सख्त कानून बनाए जाए तो कोई भी आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले दस बार सोचेगा। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह व नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने 1्र वर्षीय बच्ची के साथ अश£ील हरकते तथा उसके साथ छेड़छाड करने के मामले में लडकी की माता के ब्यानों के आधार पर मुकमदा नंबर 93, 18-5-2022 भादंसं की धारा 354, 8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जहां पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से बारीकी से पूछताछ की जाएगी। इस घटना पर नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया ने सरकार से मांग की है कि ऐसे दरिंदों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए और सख्त से सख्त सजा दी जाए।
फोटो : 02, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर26 अक्टूबर 26*थाना मंडी पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एसी के पाइप और अन्य सामान के साथ एक शातिर चोर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;