फाजिल्का11जून*5 ग्राम हैरोइन सहित एक काबू
अबोहर, 11 जून (शर्मा) : फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी नानक सर गुरूद्वारा दौराने गश्त जा रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि राहुल कुमार उर्फ काकू हैरोइन बेचने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को काबू किया जिसमें राहुल कुमार उर्फ काका पुत्र पवन कुमार गली नं. 6 गोबिंद नगरी को काबू कर लिया गया जबकि मनप्रीत सिंह उर्फ काला मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ नगर थाना 1 में मामला दर्ज किया गया है। आज आरोपी को डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:6 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*