फाजिल्का पंजाब06फरवरी*सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर को उधम एनजीओ ने विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया
अबोहर, 6 फरवरी (शर्मा/सोनू) : कोर्ट कम्पलैक्स में आज रक्तदान कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में मुख्य मेहमान के तौर पर सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर, लीगल सर्विस अथॉरिटी के सैक्ट्री सीजीएम (न्यायाधीश) अमनदीप सिंह अबोहर पहुंचे थे। इस अवसर पर न्यायाधीश के साथ महिला कोर्ट अबोहर के न्यायाधीश एडीशनल सैशन जज अर्चना कम्बोज, न्यायाधीश अनीश गोयल, न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन, न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर, न्यायाधीश राजन अनेजा, न्यायाधीश अर्जुन ङ्क्षसह, न्यायाधीश लखबीर सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर उधम एनजीओ के संदीप कम्बोज, परमिंद्र सिंह, पवन शर्मा, नरिंद्र कुमार, राकेश कम्बोज, रिशु शर्मा व सरकारी अस्पताल की टीम द्वारा सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उनके साथ बार एसोसिएशन के प्रधान लखविंद्र सिंह सिद्धू, एडवोकेट मैडम निधि बेरी, गौरी शंकर माकड़, मुकेश कुमार उर्फ लक्की, अमनदीप धारीवाल, हरप्रीत सिंह, संदीप बजाज आदि मौजूद थे।
फोटो:6, सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर को स्मृति चिन्ह भेंट करते उधम एनजीओ के सदस्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 14 मार्च 26*दो देसी कट्टा ,एक जिन्दा कारतूस के साथ तीन लोगों को किया गिरफतार
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * प्रशासन के दावे साबित हुए खोखले,शहर में घरेलू गैस की भारी,किल्लत,
जोधपुर १४ मार्च २६ * जोधपुर और राजनीति ने एक ओर शानदार व्यक्तित्व खो दिया.