फरीदाबाद14सितम्बर24*हरियाणा के फरीदाबाद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है.
अंडरपास में पानी में डूबी एक महिंद्रा XUV700 में सवार दो लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार शाम को ये गाड़ी गुरुग्राम से फरीदाबाद जा रही थी. दरअसल भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरब्रिज में पानी भर गया था, जिसमें एक्सयूवी फंस गई. गाड़ी लॉक होने से इसमें सवार दोनों लोगों बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और गाड़ी को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस को गाड़ी में एक ही शव मिला. जबकि रात भर दूसरी बॉडी की तलाश की गई. सुबह 4 बजे के बाद दूसरा शव बरामद किया गया. हादसे में HDFC बैंक मैनेजर और केशियर की मौत हुई है.

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*