November 26, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

फतेहपुर31मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

फतेहपुर31मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

🅰️ब्रेकिंग फतेहपुर

फतेहपुर31मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें

फतेहपुर: दबंगों ने वृद्ध महिला को जमकर पीटा। बीच-बचाव करने पर परिजनों की भी पीटा। अवैध कब्जे को लेकर 2 पक्षों में मारपीट का आरोप। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी। थाना ललौली के सिधांव गांव का मामला।

फतेहपुर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला। हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत। हसवां पैथोलॉजी से ब्लड सैंपल लेने बिलंदा जा रहा था मृतक अतुल। थाना थरियांव के बिलंदा NH-2 की घटना।

फतेहपुर: जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत। ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर मारने का आरोप। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाफरगंज थाना के डिघरुआ की घटना।

फतेहपुर: दाखिल खारिज के नाम पर बाबू ने ली घूस। तहसील में रिश्वत लेते बाबू कैमरे में कैद। दाखिल खारिज के नाम पर ली 15 सौ रुपए घूस। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सदर तहसील परिसर का मामला।

फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत। घर के अंदर फंदे से लटकता मिला शव। ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना धाता के अहमदपुर कुशुम्भा की घटना।

फतेहपुर: दूसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत। हरदों CHC में डॉक्टरों ने मृत किया घोषित। पीलीभीत का रहने वाला था मृतक मजदूर साजिद। पुलिस कालोनी में दूसरी मंजिल पर प्लास्टर कर रहा था मजदूर। थाना किशनपुर के पास का मामला।

फतेहपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार। कब्जे से गांजा, तमंचा, कारतूस, बाइक व 21 सौ रुपए कैश बरामद। खखरेरू पुलिस ने तेंदुआ मोड़ से किया गिरफ्तार।

फतेहपुर: खड़े ट्रक के अंदर मिला चालक का शव। हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खागा कोतवाली के कटोंघन टोल प्लाजा के पास का मामला।

फतेहपुर: अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था अभियुक्त। सदर कोतवाली पुलिस ने सनगांव मोड़ से किया गिरफ्तार।

Taza Khabar