February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया15सितम्बर*वांछित 05 अभियुक्तगणों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की

औरैया15सितम्बर*वांछित 05 अभियुक्तगणों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की

औरैया15सितम्बर*वांछित 05 अभियुक्तगणों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की

*थाना अछल्दा के अन्तर्गत आपसी रंजिश में हुई मार-पीट की घटना में वांछित 05 अभियुक्तगणों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कि*-

*संक्षिप्त विवरण*- वादी श्रवण कुमार पुत्र सुरेश बाबू निवासी बंशीराय का पुर्वा दयाराम द्वारा थाना अछल्दा पर लिखित तहरीर दी गयी कि कल दिनांक 04.09.22 को गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा मेरे घर में घुस कर धारदार हथियार से मेरे पिता, भाई, माता व पत्नी के साथ मार-पीट कर जानलेवा हमला किया गया जिससे मेरे पिता की मृत्यु हो गयी तथा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके सम्बन्ध में थाना अछल्दा के अन्तर्गत 10 नामजद व कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध मु0अं0सं0 277/22 धारा 147/148/149/323/504/452/302/308 भादवि व 3(2)5 sc/st act व एक्ट पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण थाना अछल्दा की टीमों का गठन किया गया था जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूर्व में 07 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा घटना से सम्बन्धित अन्य वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु यथासंभव स्थानों पर दविश दी जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 15.09.2022 को गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना से सम्बन्धित अन्य 05 अभियुक्तगण को मय 12 बोर बंदूक व कुल्हाड़ी के साथ ग्राम दयाराम पुर्वा व मदापुर्वा के बीच मे देवस्थान केला देवी मन्दिर के पास से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण*-
1. राजेन्द्र कुमार पुत्र नाथूराम तिवारी
2. सुरेन्द्र कुमार पुत्र नाथूराम
3. वीरेन्द्र कुमार पुत्र नाथूराम तिवारी
4. अंशू तिवारी उर्फ अनिल कुमार पुत्र कमलेश कुमार तिवारी
5. कन्हैया पुत्र श्रीकृष्ण कुम्हार सर्व नि0गण पुर्वा दयाराम थाना अछल्दा जिला औरैया
*बरामदगी*- –
1. डीबीबीएल बंदूक व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
2. कुल्हाड़ी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अछल्दा श्री ललित कुमार मय टीम।

Taza Khabar