प्रेगराज06मई को25घूस ले रहे CGST इंस्पेक्टर को CBI ने रंगेहाथ दबोचा, कौशांबी के कारोबारी से मांगे थे पैसे_
प्रयागराज : कौशांबी के कारोबारी से रिश्वत मांगने की शिकायत पर केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के इंस्पेक्टर हरि शंकर सरोज को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने देर रात रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपी अनिल कुमार को रविवार देर रात तक सीबीआई की टीम शहर में कई संभावित स्थानों पर तलाश करती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा. इसके बाद सीबीआई ने आरोपी के सिविल लाइंस स्थित फ्लैट को सील कर दिया है.
कंपनी के सीजीएसटी पंजीकरण को किया था आवेदन : कौशांबी भरवारी के रहने वाले मोहन श्याम केसरवानी के बेटे आदित्य केसरवानी ने अपनी कंपनी का सीजीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. सत्यापन मिलने पर सीजीएसटी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार मतलानी ने फोन पर व्यापारी से बात की. आरोप है कि इसके बाद 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई. यह भी कहा कि दूसरे इंस्पेक्टर को भी देना होगा. बिना रुपये दिए पंजीकरण नहीं होगा. इसके बाद आदित्य ने मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी. साक्ष्य के तौर पर मोबाइल की चैट और कॉल रिकार्डिंग भी सीबीआई के अफसरों को दी. मामला गंभीर देख सीबीआई के अधिकारियों ने गोपनीय तरीके से जांच पड़ताल की तो बात सही निकली.
घूस के रुपये लेते सीबीआई ने रंगेहाथ पकड़ा: सीबीआई की टीम ने व्यापारी आदित्य से संपर्क किया. इसके बाद घूस के 10 हजार रुपये विशेष पेपर पर रखकर घूस देने को कहा. इंस्पेक्टर हरि शंकर सरोज को तय समय और स्थान पर सीबीआई ने घूस के रुपये देने के लिए बुलाया गया. इंस्पेक्टर ने जैसे ही रुपये हाथ में लिए, सादे वेश में मौजूद सीबीआई अफसरों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया.
पूछताछ में हरि शंकर सरोज ने बताया है कि उसने अनिल मतलानी के कहने पर ये रिश्वत ली है. सीबीआई ने दूसरे इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा. सीबीआई ने मतलानी के तुलसियानी और पंचशील अपार्टमेंट को सील कर दिया है. डीसीपी सिटी अभिषेक भारती का कहना है कि सीबीआई की टीम आई थी. प्रयागराज के कई स्थानों पर रेड डाली है. कार्रवाई के दौरान सीबीआई की टीम ने एक सीजीएसटी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है.

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश