July 6, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज6जुलाई25*शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज*

प्रयागराज6जुलाई25*शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज*

प्रयागराज6जुलाई25*शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आज*

*मंत्री नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव पर 12 जुलाई तक होंगे विविध आयोजन*

*पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर सेवा सप्ताह का आयोजन*

*रुद्राभिषेक पूजन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने पत्रक वितरित किया*

*मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर के साथ 16 मंदिरों में होगा रुद्राभिषेक पूजन*

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव 12 जुलाई के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत सात जुलाई को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के सभी पांचों मंडल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। जहां पर लोगों का निःशुल्क ईलाज वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।
शिविर में ओपीडी के साथ ही, नेत्रों को जांच, अन्य जांच के लिए लैब, गैर संचारी रोगों जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज, रक्ताप, शुगर की जांच की जाएगी। साथ ही निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था होगी।

सात जुलाई को सुबह दस बजे से मीरापुर मंडल में करेलाबाग निषादराज पार्क में, चौक मंडल में अतरसुईया स्थित रानी मंडी द्वितीय पार्क, मुट्ठीगंज मंडल में कल्लू कचौड़ी चौराहा, कीडगंज मंडल में पीलीकोठी कीडगंज उदासीन पंजाबी अखाड़ा के पास और नैनी मण्डल में अशोक टॉकीज चौराहा नगर निगम जोन कार्यालय के पास चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।

12 जुलाई को पुर्नप्राप्त जन्मोत्सव के अवसर पर प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा के सभी पांचों मंडल चौक, मीरापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज और नैनी मंडल के 16 मंदिरों में रूद्राभिषेक पूजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। वहीं मुख्य आयोजन दोपहर दो बजे से बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामना पुर्ति शिव मंदिर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने आज प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल में भ्रमण कर लोगों को पत्रक वितरित किया एवं 12 जुलाई को भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक पूजन एवं प्रसाद वितरण में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.