February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज22नवम्बर*सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का 83वा जन्मदिन

प्रयागराज22नवम्बर*सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का 83वा जन्मदिन

प्रयागराज22नवम्बर*सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का 83वा जन्मदिन

विकास पुरुष के रूप में याद किए जाते है नेता जी सोमदत्त सिंह

कोरांव प्रयागराज

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और देश के पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वा जन्मदिन नगर पंचायत कोरांव में चौराहे पर मेहताब खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कोरांव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे के साथ जमकर नारेबाजी भी किया।कार्यक्रम का आयोजन सुमन कोल जिला पंचायत सदस्य ने किया।
इस मौके उपस्थित पर सोमदत्त सिंह पटेल जिला पंचायत सदस्य एवम विधानसभा प्रभारी समाजवादी पार्टी कोरांव ने कहा की मुलायम सिंह यादव को देश की जनता जननायक और विकास पुरुष के रूप में याद करती है और उन्होंने अपने कार्यकाल में ऐसे कार्य किए है की देश की जनता उन्हें आजीवन याद करेंगी सपा नेता ने नेता जी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा की एक समय था जब देश का जवान सरहद पर शहीद होता था तो उस वक्त जवान के घर उसका पार्थिव शरीर नही आता था किंतु जब देश के रक्षा मंत्री के रूप में नेता जी पदभार ग्रहण किया तब उन्होंने एक ऐसा नियम बनाया की शहीद जवान का शव उसके घर पर भेजना अनिवार्य किया और साथ ही साथ शहीद के सम्मान हेतु एक प्रोटोकाल भी बनाया।

इस मौके पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ब्लाक अध्यक्ष राजेश पांडे जिला सचिव राधेश्याम यादव लल्लन सिंह पटेल पवन सिंघाल महासचिव नौशाद अंसारी दीपांशु कोल ओम सहाय रामदेव निडर लाल जी पाल निराला शहादत अली हरि प्रसाद पाल अनिता शुक्ला प्रशांत पटेल अंजली देवी कमला गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।