प्रयागराज20नवम्बर*किसान हित का हनन कर रही है भाजपा सरकार राजू चौबे
भाकियू भानू का आमरण अनशन 24 से,सौंपा ज्ञापन
कोरांव प्रयागराज
विधानसभा कोरांव क्षेत्र अंतर्गत किसानों को खाद किल्लत धान क्रय केंद्रों को संचालन सुचारू रूप से न होना लंबे समय से बहराइचा बघोल में पुल की मांग को शासन द्वारा अनसुना करना और खाली पड़ी सरकारी जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध ढंग से कब्जा करना समेत अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने राजेश पाण्डेय मंडल उपाध्यक्ष भाकियू भानू के नेतृत्व में तहसीलदार कोरांव डॉक्टर विशाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर किसान नेता राजेश पांडे ने बताया की किसानों की मांग शासन प्रशासन को लोग अनसुना करते रहे है जिससे कारण मजबूर होकर किसान यूनियन भानू के लोग 24 नवंबर दिन बुधवार से तहसील परिसर कोरांव में पवन कुमार चतुर्वेदी(राजू चौबे) जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू के नेतृत्व में आमरण अनशन का निर्णय लिया गया है।
इस मौके पर किसान नेता राजू चौबे ने कहा की सहकारी समितियों में खाद की अनुपलब्धता के कारण बाजार में काला बाजारी हो रही है जिससे किसानों का शोषण हो रहा है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग के कानो में जूं नही रेंग रही है यहां तक की जनता जिनको बड़ी उम्मीदों से अपना जनप्रतिनिधि बनाया था वह भी किसानों के गंभीर समस्या के प्रति उदासीन बने हुए है जिसके कारण किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है जो की निंदनीय है और जब तक किसानों के समस्या का निवारण नही हो जाता है तब तक भारतीय किसान यूनियन भानू के लोगो द्वारा आमरण अनशन किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से पिंटू चौबे जिला पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा पयासी सर्वेश पांडे रविंद्र जैसल मंगला कोल आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**