प्रयागराज20जुलाई23*सपा ने बनाया राजेश पांडे को जिला को जिला उपाध्यक्ष और मेहताब खान को नगर अध्यक्ष
पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों का करूंगा निर्वहन राजेश पांडे
कोरांव प्रयागराज आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के दिशा निर्देश पर जिला अध्यक्ष प्रयागराज यमुनापार पप्पू लाल निषाद ने ब्राह्मण समाज से जिले के चर्चित किसान नेता राजेश पांडे को समाजवादी पार्टी यमुनापार का जिला उपाध्यक्ष और साथ ही साथ विधानसभा कोरांव का प्रभारी मनोनीत किया है एवं मेहताब खान को लगातार दूसरी बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया सपा नेताओं के मनोनयन पर जहां पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों में उत्साह व्याप्त है वही क्षेत्रीय जन भी पार्टी के द्वारा लिए गए निर्णय की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सोमदत्त सिंह पटेल ने कहा कि उक्त सपा नेताओं की मनोनयन से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और पूर्ण रुप से विश्वास है कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष पार्टी के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजेश पांडे ने कहा कि जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के उच्च नेताओं के द्वारा हमारे संघर्ष को देखते हुए हमारा मान बढ़ाने का कार्य किया है उसी प्रकार हम भी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए हर संभव लड़ाई लड़ने का प्रयत्न करूंगा।
दूसरी बार लगातार नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेता मेहताब खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के संघर्ष को तरजीह दिया जाता है और बिना किसी भेदभाव के कार्यकताओं को उचित स्थान दिया जाता है।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से संदीप पटेल विधायक रामदेव निडर पूर्व प्रत्याशी राजू चौबे लालजी पाल निराला रविंद्र जैसल दिनेश पटेल रामानुज यादव यादवेंद्र अहीर मंगला कोल मंगल देव कोल अनीता शुक्ला सुमन कोल कृपाशंकर बिंद इंजीनियर जगदीश यादव जयशंकर भारतीय पवन सोनकर नौशाद अंसारी सहादत अली दीपक पटेल अनुज जायसवाल बंसराज यादव अखिलेश यादव राम गोपाल सिंह भागीरथी केसरी गुलफाम खान आदि लोग रहे।

More Stories
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
कोलकाता १५ फ़रवरी २६ * कॉमरेड समीर दा को श्रद्धांजलि देते हुए योगेन्द्र यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एन डी पी एफ