प्रयागराज16नवम्बर*किसान यूनियन भानू का संघर्ष लाया रंग जो किसानों का नही वह देश का नही राजू चौबे
कोरांव प्रयागराज
लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा किसानों के मांग पर डीही डीवाई नहर पर एकवाडट्ट निर्माण को लेकर वर्षो से पद यात्रा धरना प्रर्दशन और सक्षम अधिकारियों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था जिसको सक्षम अधिकारियो द्वारा संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा नौ करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई। हालांकि इस बहुप्रतीक्षित कार्य का श्रेय लेने के लिये राजनीतिक दलों द्वारा होड़ भी मची हुई है जहां सत्तारूढ़ पार्टी के लोग इसको सरकार की उपलब्धि बता रहे है तो वही दूसरी ओर किसान यूनियन भानू के लोग इसे किसानों के संघर्ष की जीत बता रहे है।सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आगामी 23नवंबर को प्रदेश के कृषि मंत्री के द्वारा उसका शिलान्यास का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसी क्रम में राजू चौबे जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू ने कहा की संबंधित विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य से क्षेत्र के किसान अपने फसलों को सुगमता से सिंचाई कर सकेंगे और इससे दर्जनों गांव लाभवंतित होंगे। हालंकि किसान नेता ने शासन से मांग किया की उक्त कार्यक्रम का शिलान्यास किसी राजनैतिक व्यक्ति से न करवाते हुए किसानों द्वारा ही करवाई जाए साथ ही साथ किसान नेता ने किसानों को आश्वस्त किया की किसानों की हर लड़ाई भाकियू लड़ने को सदैव तैयार है और जो किसान का नही वह देश का नही क्युकी किसान देश की रीढ़ है।
चर्चित किसान नेता राजेश पांडे ने कहा की जिस तरह से सरकार द्वारा किसानों को उनका अधिकार देने में आनाकानी कर रही है यह अशोभनीय और निंदनीय है किसान अपने ही अधिकारों के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है शासन की गलत नीतियों के कारण किसानों को अपनी लागत निकालने में भी पसीने छूट रहे है जिसके कारण किसान दिन प्रतिदिन कर्ज तले डूबते जा रहे है और आत्महत्या को मजबूर हो रहे है अगर यही हाल रह गया तो वह दिन दूर नही जब देश का किसान सत्ता को उखाड़ फेंकने का काम करेगा।
इस मौके पर डाक्टर वी के सिंह प्रदेश महासचिव राजीव चंदेल मंडल अध्यक्ष रविंद्र जैसल प्रधान पिंटू चौबे युवा जिला अध्यक्ष के के मिश्रा प्रकाश सिंह पटेल मंगला कोल पप्पू शुक्ला कमलेश मिश्रा राजेश कुशवाहा पिंटू बेलबंश आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
प्रयागराज ११फरवरी 26 * बजट में रिक्त पदों को भरने का जिक्र न होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * जीत हार खेल का हिस्सा : बीएसए, पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रथम दिवसीय प्रतियोगिता हुई संपन्न
लखीमपुर११फरवरी २६ * तहसील सदर स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय का प्रवेश द्वार गंदगी का शिकार हो गया है