April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज14फरवरीकिसी विधायक ने नहीं देखा गरीबों के चूल्हे की हालात- रविंद्र जैसल

प्रयागराज14फरवरीकिसी विधायक ने नहीं देखा गरीबों के चूल्हे की हालात- रविंद्र जैसल

प्रयागराज14फरवरीकिसी विधायक ने नहीं देखा गरीबों के चूल्हे की हालात- रविंद्र जैसल

कोरांव प्रयागराज

प्रदेश में चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनैतिक दलों के लोग अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में आम जन से मिलकर चुनाव में विजय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और अपनी अपनी पार्टियों के सिद्धांतो को जनता के समक्ष रख रही है। इसी क्रम में दिन सोमवार को चर्चित दलित नेता रविंद्र जैसल प्रधान एवं जिला सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित सभा के नेतृत्व में सपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तहसील मेजा बसहरा सीकी कपूरी समेत विभिन्न गांव का दौरा कर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामदेव निडर कोल के समर्थन में जनसंपर्क कर मतदान करने की अपील किया इस मौके पर दलित नेता रविंद्र जैसल ने अन्य दलों के वर्तमान एवं पूर्व विधायकों पर हमलावर होते हुए कहा कि कोरांव विधानसभा ने कई बार ऐसे लोगों को विधायक बनाया जोकि विधायक बनते ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों और अपना घर और मकान बनाने में दिलचस्पी दिखाई जबकि चुनाव के दौरान समाज और जनता में किए हुए वादों को भूल कर कभी भी उनके घर जाकर उनके समस्याओं और उनके घर के चूल्हे का हाल नहीं जाना जो कि यह अपने आप में बहुत ही निंदनीय विषय है जिसके कारण आगामी होने वाले 27 फरवरी को विधानसभा के चुनाव में जनता ऐसे प्रत्याशियों को मुंह तोड़ जवाब देगी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामदेव निडर कोल भारी बहुमत से जीताकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहुंचा कर एक मिसाल कायम करेंगी।
मौके पर उपस्थित किसान नेता राजेश पांडे जिला सचिव समाजवादी पार्टी ने कहा कि जैसे ही चुनाव नजदीक आया लोगों को ब्राह्मण समाज के अधिकारों की सुध आने लगी कल तक जब भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों का फर्जी एनकाउंटर हुआ करता था तब यह ब्राह्मण हित की बात करने वाले लोग कहां थे ब्राह्मण समाज एक जागरूक समाज है और वह किसी के बहकावे और झांसे में नहीं आने वाला है और ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है।
जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से श्री राम प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मेहताब खान नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी धर्मराज पटेल समाजवादी पार्टी नेता मंगला कोल वरिष्ठ सपा नेता साहेब अली समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

Taza Khabar