प्रयागराज13अप्रैल24*2950 लीटर नाजायज शराब बरामद*
*एयर पोर्ट थाना पुलिस ने घेरकर दो शराब कारोबारियों को पकड़ा*
*प्रयागराज* एयर पोर्ट थाना क्षेत्र के यमुना किनारे भारी मात्रा में शराब कारोबारियों के द्वारा अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी। अवैध कच्ची शराब निर्माण करने वालों के खिलाफ स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिलने पर एयर पोर्ट थाना पुलिस द्वारा घेरकर कच्ची शराब निर्माण करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया और उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई। इस दौरान 2950 लीटर नाजायज शराब बरामद की गई है।
लोक सभा चुनाव 2024 के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस कमिश्नर प्रयागराज द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एयर पोर्ट थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के दिनांक 12.04.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर आबकारी टीम के साथ यमुना नदी के किनारे जलालपुर भर्ती में नैना बाबा मंदिर के पास पहुंच कर देखा गया तो अवैध कच्ची शराब की भठ्ठीयाँ जल रही थी और वही पर कच्ची शराब बनायी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस चारो तरफ से घेर कर 02 व्यक्तियों को भठ्ठी जलाते हुए ही पकड लिये तथा 04 व्यक्ति नाव का सहारा लेकर यमुना नदी के दूसरी छोर की तरफ भाग गये।
थाना स्थानीय पर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। नन्हे निषाद पुत्र मिसिल निषाद उम्र 27 वर्ष, रमेश निषाद पुत्र स्व० शिवलाल उम्र 50 वर्ष, पुइया निषाद पुत्र चन्द्रपाल निषाद, राजू पुत्र चन्द्रपाल निषाद, राजबली निषाद पुत्र दरोगा निषाद, नन्हे निषाद पुत्र मिडूलाल निषाद निवासीगण जलालपुर भर्ती थाना एयरपोर्ट दिनांक 12.04.2024 को समय करीब 19.20 बजे यमुना नदी के किनारे शराब निर्माण कर रहे थे। वहीं से नन्हे निषाद पुत्र मिसिल निषाद उम्र 27 वर्ष व रमेश निषाद पुत्र स्व० शिवलाल उम्र 50 वर्ष निवासीगण जलालपुर भर्ती को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यावाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तगणो को न्यायालय भेजा जा रहा है। फरार अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एयर पोर्ट थाना पुलिस तलाश में जुटी है।

More Stories
हरदोई २८ फरवरी २६ * हरदोई में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत ,महमदपुर क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई।
जोधपुर २८ फरवरी २६ * चोखा में फाग उत्सव की धूम: प्रभुजनों संग फूलों की होली, भजनों और नृत्य से गूंजा वातावरण
मथुरा 28 फरवरी 26*क्षेत्राधिकार सदर मथुरा द्वारा रंग भरनी एकादशी में वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल गस्त*