*!!श्री राम समाज सेवा दल!!*
___________________________
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
माघ मेला–2026 के अंतिम प्रमुख स्नान पर्व महाशिवरात्रि (दिनांक 15.02.2026) के अवसर पर मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत आज दिनांक 13.02.2026 को पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज की अध्यक्षता में रिज़र्व पुलिस लाइन्स, माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।
*श्री पुष्कर वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट प्रयागराज* द्वारा अवगत कराया गया कि नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। ई-रिक्शा एवं ऑटो हेतु पूर्व निर्धारित डायवर्जन योजना प्रभावी रहेगी। ट्रैफिक कंट्रोल रूम एवं आईसीसीसी के माध्यम से सतत समन्वय बनाए रखा जाएगा तथा पुराने पुल एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
*श्री नीरज कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, माघ मेला* द्वारा निर्देशित किया गया कि स्नान व्यवस्था के साथ-साथ मेला क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। अवगत कराया गया कि मेला क्षेत्र के अधिकांश सेक्टर रिक्त हो चुके हैं, तथापि संगम क्षेत्र में पर्याप्त भीड़ की संभावना है। हेलिपैड पार्किंग, गल्ला मंडी पार्किंग, किसान पार्किंग एवं प्लॉट संख्या–17 की पार्किंग सक्रिय रखी जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन किसी भी वाहन को घाटों तक जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी तथा सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। घाटों की वर्तमान स्थिति, जलस्तर में वृद्धि, कटान वाले क्षेत्रों एवं स्नान-वर्जित स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जल पुलिस एवं फ्लड टीमों को सक्रिय रखते हुए असुरक्षित स्थानों पर स्नान न होने देने हेतु निर्देशित किया गया।
*श्री ऋषिराज, मेलाधिकारी* द्वारा उपस्थित मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया गया कि वे अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त भ्रमण कर घाटों की स्थिति, चेंजिंग रूम, शौचालय, साइनेज आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें तथा आज ही अपनी समीक्षा आख्या ग्रुप के माध्यम से प्रेषित करें। जो भी कार्य अपेक्षित हो, उसे अविलम्ब पूर्ण करा लिया जाए। किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।
*डॉ. अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), कमिश्नरेट प्रयागराज* द्वारा संगम क्षेत्र में पूर्ववत ग्रिड सिस्टम प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए। बैरियर एवं डायवर्जन पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार लगाए जाएंगे। घाटों के समीप अनधिकृत दुकानें एवं भिक्षावृत्ति न होने देने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आवागमन क्षेत्र बाधित न हो।
मेला क्षेत्र में स्थित मनकामेश्वर मंदिर, नागवासुकी मंदिर, सोमेश्वर महादेव एवं अन्य प्रमुख शिवालयों में संभावित भीड़ को देखते हुए ड्यूटी को श्रेणीवार विभाजित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन सुनिश्चित करने, निकास व्यवस्था को सुचारु एवं त्वरित रखने तथा भीड़ के दवाब को कम करने हेतु एलईडी स्क्रीन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यू.पी.-112 वाहन, पीए सिस्टम ड्यूटी, महिला हेल्प डेस्क एवं अन्य विशेष ड्यूटियों की समीक्षा कर उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।
*श्री जोगेन्द्र कुमार, पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज* द्वारा निर्देशित किया गया कि अटेंडेंस प्रणाली पुनः सक्रिय कर ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। पीक डे ड्यूटी दिनांक 14 फरवरी प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी प्रातः 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। स्पष्ट किया गया कि अंतिम स्नान होने के कारण किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। संभावित सुरक्षा चुनौतियों को दृष्टिगत रखते हुए बीडीडीएस, एलआईयू एवं अन्य इकाइयों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
बैठक के अंत में अब तक के सभी स्नान पर्वों के सफल आयोजन हेतु पुलिस बल के प्रयासों की सराहना की गई तथा महाशिवरात्रि पर्व को भी पूर्ववर्ती मुख्य स्नानों की भांति सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय), पुलिस अधीक्षक माघ मेला, मेलाधिकारी, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, अपर पुलिस उपायुक्त नगर/नोडल अधिकारी माघ मेला सहित पुलिस, प्रशासन एवं अन्य इकाइयों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
*मीडिया सेल*
*माघ मेला, प्रयागराज*
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित*