March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

प्रयागराज 10 अक्टूबर *नेताजी को दुनिया का अलविदा कहना अपूर्णीय क्षति राजेश पांडे

प्रयागराज 10 अक्टूबर *नेताजी को दुनिया का अलविदा कहना अपूर्णीय क्षति राजेश पांडे

प्रयागराज 10 अक्टूबर *नेताजी को दुनिया का अलविदा कहना अपूर्णीय क्षति राजेश पांडे

पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपाइयों ने जताया शोक संवेदना

कोरांव प्रयागराज समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं कई बार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादियों ने नगर पंचायत कोरांव में किसान नेता राजेश पांडे जिला सचिव समाजवादी पार्टी प्रयागराज के नेतृत्व में शोक संवेदना व्यक्त किया इस मौके पर सपा नेता ने कहा कि देश में समाजवाद की अलख जगाने वाला किसानों दलितों पिछड़ों शोषित वंचित समाज के लोगों के लिए आजीवन संघर्ष करते हुए आज 82 वर्ष की उम्र में दुनिया से विदा हो गए। सपा नेता ने नेताजी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजनीति में नेताजी का चरखा दांव से कौन नहीं वाकिफ है।सपा संरक्षक से जुड़ी एक घटना 26 जून 1960। मैनपुरी के करहल का जैन इंटर कॉलेज। कैंपस में कवि सम्मेलन चल रहा था। यहां उस वक्त के मशहूर कवि दामोदर स्वरूप विद्रोही भी मौजूद थे। वो मंच पर पहुंचे और अपनी लिखी कविता ‘दिल्ली की गद्दी सावधान’ पढ़ना शुरू की। कविता सरकार के खिलाफ थी। इसलिए वहां तैनात यूपी पुलिस का इंस्पेक्टर मंच पर गया और उन्हें कविता पढ़ने से रोकने लगा। वो नहीं माने तो उनका माइक छीन लिया।इंस्पेक्टर ने कवि को डांटते हुए कहा कि आप सरकार के खिलाफ कविता नहीं पढ़ सकते। मंच पर बहस हो ही रही थी कि दर्शकों के बीच बैठा 21 साल का पहलवान दौड़ते हुए मंच पर पहुंचा। 10 सेकेंड में उस नौजवान ने इंस्पेक्टर को उठाकर मंच पर पटक दिया। ये नौजवान कोई और नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव थे। इस मौके पर मुख्य रूप से ओम प्रकाश कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष मेहताब खान नगर पंचायत अध्यक्ष पवन सिंघाल एडवोकेट हारून अंसारी रविंद्र जैसल प्रधान मंगला कोल दिनेश पटेल अंजली कोल कमला देवी धर्मराज पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में भाजपा नेता शशि द्विवेदी ने भी सपा नेता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया और कहा की समाजवाद के ध्वजवाहक जो की अब दुनिया में नहीं रहे लेकिन द्वारा किए गए लोक कल्याण हित में सराहनीय कार्यों को जनता हमेशा याद रखेगी।

Taza Khabar