प्रतापगढ़1सितम्बर25*सिद्धार्थ प्रताप सिंह।राजा भैया की लोकप्रियता विरोधियों के लिए बड़ी चुनौती।
प्रतापगढ़*कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के व्यक्तित्व , व्यवहार एवं आचरण का आकलन क्षेत्रीय जनता के मन को बिना जाने नहीं किया जा सकता। यदि क्षेत्रीय जनता के मन को टटोला जाए तो राजा भईया सनातन धर्म में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए मानव सेवा, जन सेवा को प्रथम प्राथमिकता देते हैं। राजा भईया प्रतिदिन आध्यात्मिक ग्रंथों का अध्ययन भी करते हैं और अनेकों जनकल्याणकारी संस्थाओं का सहयोग कर धार्मिक ग्रंथों से प्राप्त ज्ञान को सार्थक भी कर रहे हैं। जिसके कारण राजा भैया की व्यक्तिगत लोकप्रियता बहुत तीव्रता से वृद्धि कर रही है। उनके प्रदेश में राजनीति की दखल की बात करले तो राजा भैया संकट मोचक के रूप में बीजेपी की हमेशा मदद की है ,मौजूदा समय में राजा भईया की पार्टी जनसत्ता लोकतांत्रिक के संगठन की बात करें पूरे 75 जिलों में संगठन का विस्तार हुआ है आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव राजा भैया के नेतृत्व में जनसत्ता पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी पिछले 1महीने से संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी ,और वरिष्ठ नेता एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह , विनोद सरोज , केन ओझा समेत वरिष्ठ नेता लगातार जिलों में जाकर बैठक कर रहे है और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है ,आपको बतादे कि आगामी पंचायत चुनाव , विधानसभा चुनाव में मजबूती से जनसत्ता चुनाव लड़ेगी ,एक बात जो सबसे महत्वपूर्ण है मौजूदा समय में जनसत्ता बिना किसी गठबंधन के 2 विधायक ,1विधानपरिषद सदस्य , जिलापंचायत अध्यक्ष है और पूरे प्रदेश में 25 से अधिक ब्लॉक प्रमुख है।प्रदेश की टॉप 3 पार्टियों ने जनसत्ता हैं।

More Stories
बाराबंकी21जुलाई26*’83 सीटों का रिमोट हमारे पास’, रामनगर से अरविंद राजभर का बड़ा सियासी दावा
देहरादून21जुलाई26*दिल्ली में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में भी भारी हंगामा*
कानपुर नगर21जुलाई26*दहेज हत्या के अभियुक्त को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा*