पूर्णिया8जुलाई26*10-15 की रसीद, 50 रुपये की वसूली! गुढ़री बाजार में ठेकेदार की मनमानी का बड़ा खुलासा |
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक न्यूज़। मैं हूँ आपके साथ…मो0 इरफान क़ामिल
बिहार के पूर्णिया जिले के कस्बा नगर परिषद क्षेत्र के गुढ़री बाजार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दुकानदारों ने ठेकेदार पर नियमों के विरुद्ध अवैध वसूली करने और विरोध करने वालों को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट।
वीओ:
पूर्णिया के कस्बा नगर परिषद अंतर्गत गुढ़री बाजार में सब्जी, मछली, गोश्त और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदारों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा तय 10 से 15 रुपये शुल्क के बजाय ठेकेदार के लोग उनसे प्रतिदिन 50 रुपये तक वसूल रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि सुबह बाजार लगाने के समय 25 रुपये और शाम को फिर 25 रुपये वसूले जाते हैं, जबकि रसीद केवल 10 से 15 रुपये की ही दी जाती है।
दुकानदारों का आरोप है कि जो लोग इस अवैध वसूली का विरोध करते हैं, उन्हें बाजार से हटाने और सामान फेंक देने की धमकी दी जाती है। डर और मजबूरी के कारण गरीब दुकानदार विरोध नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में दो बार बाजार लगने के बावजूद नियमानुसार एक दिन का एक ही शुल्क लिया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार दोनों समय अलग-अलग वसूली कर रहा है।
दुकानदारों ने नगर परिषद कस्बा की मुख्य पार्षद कुमारी छाया, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह तथा नगर परिषद प्रशासन से अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इस मामले में जब यूपीआजतक की टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची और कार्यपालक पदाधिकारी से पक्ष जानने का प्रयास किया, तो उन्होंने इस विषय पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
अब देखना होगा कि नगर परिषद प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और गरीब दुकानदारों को राहत कब मिलती है।
कैमरामैन सहित रिपोर्ट:
मोहम्मद इरफान कामिल, यूपीआजतक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन, बिहार।
#Hashtags
#Purnia #Kasba #GudriBazar #IllegalRecovery #BiharNews #UPAajTak #MohammadIrfanKamil #MarketNews #BreakingNews #HindiNews #PurniaNews #Bihar #ViralNews #LocalNews #UPAajTakNews

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त