पूर्णिया6मई26*उड़ान गश्ती ने संभाली छात्राओं की सुरक्षा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
*पूर्णियां बिहार ।* पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पूर्णिया पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी के आदेशानुसार जिले में कार्यरत ‘उड़ान गश्ती’ टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक पार्कों का सघन भ्रमण किया।
*मनचलों पर कड़ी नजर*
उड़ान गश्ती की महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम ने स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी के समय विशेष निगरानी रखी। टीम ने पार्कों, कोचिंग संस्थानों के बाहर और सुनसान रास्तों पर गश्त कर असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी। इस दौरान संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की गई।
*छात्राओं से किया संवाद*
गश्ती दल ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। टीम ने छात्राओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1091 और उड़ान गश्ती के नंबर की जानकारी दी। छात्राओं को निर्भय होकर पढ़ाई करने और किसी भी परेशानी पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
*एसपी का सख्त संदेश*
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। छेड़खानी, पीछा करने या अभद्र टिप्पणी करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ‘उड़ान गश्ती’ को नियमित रूप से शिक्षण संस्थानों के आसपास भ्रमण करने का निर्देश दिया गया है।
पूर्णिया पुलिस की इस पहल से छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर