पूर्णिया26फरवरी25*यूपीआजतक चैनल से आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 26 फरवरी 2025*
*बुधवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1946
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081
*🇮🇳मास-* फाल्गुन
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* त्रयोदशी – 11:11 तक
*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी
*🌠नक्षत्र-* श्रवण – 17:24 तक
*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा
*💫करण-* वणिज – 11:11 तक
*💫पश्चात्-* विष्टि
*✨योग-* परिघ – 26:57 तक
*✨पश्चात्-* शिव
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 18:18
*🌙चन्द्रोदय-* 30:22
*🌛चन्द्रराशि-* मकर – 28:38 तक
*🌛पश्चात्-* कुम्भ
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* दक्षिणगोल
*💡अभिजित-* कोई नहीं
*🤖राहुकाल-* 12:34 से 14:00
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* उत्तर
*✍विशेष👉*
*_🔅आज बुधवार को 👉 फाल्गुन बदी त्रयोदशी 11:11 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , श्री महाशिवरात्रि व्रत , ( रूद्राभिषेक / चतुर्दश ज्योतिर्लिंग पूजा , महानिशीथ काल 23:48 से 24:38 तक ) , पंचक प्रारम्भ 28:37 से कृतिवासेश्वर दर्शन /पूजन , विघ्नकारक भद्रा 11:09 से 22:02 तक “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें , संत श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार) , महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव , ऋषि बोधोत्सव (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ) , श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि) , श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस , वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस व श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।_*
*_🔅कल गुरुवार को 👉 फाल्गुन बदी चतुर्दशी 08:57 तक पश्चात् अमावस्या 30:16 (अगले दिन सूर्योदय से पहले सुबह 06:16 तक) , अमावस्या तिथि का क्षय /टूटी , स्नान – दान – श्राद्ध आदि की अमावस्या।_*
*🎯आज की भक्ति 👉*
🌹
*नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय*
*भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।*
*नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय*
*तस्मै नकाराय नम: शिवाय ॥*
*भावार्थ👉*
_जो शिव नागराज वासुकि का हार पहिने हुए हैं, तीन नेत्रों वाले हैं, तथा भस्म की राख को सारे शरीर में लगाये हुए हैं, इस प्रकार महान् ऐश्वर्य सम्पन्न वे शिव नित्य –अविनाशी तथा शुभ हैं। दिशाएँ जिनके लिए वस्त्रों का कार्य करती हैं, अर्थात् वस्त्र आदि उपाधि से भी जो रहित हैं; ऐसे निरवच्छिन्न उस नकार स्वरूप शिव को मैं नमस्कार करता हूँ।_
🌹
*26 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया। “शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल” ज्वाइन करें।
1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।
1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001 – आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री हामिद करजई भारत की दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
2004 – मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
2008 – रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 का रेल बजट संसद में पेश किया।
2008 – भारत ने परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2008 – नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा।
2009- इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश हेमन्त लक्ष्मण गोखले का स्थानान्तरण मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के रूप में हुआ।
2019 – भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हवाई कार्रवाई की। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा – इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों, प्रशिक्षकों और सीनियर कमांडरों का सफाया।
2019 – प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े जौहरी नीरव मोदी की 147 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की।
2020 – तिरुचिरापल्ली के जम्बूकेश्वर मंदिर में खुदाई के दौरान कलश में भरे 505 सोने के सिक्के मिले।
2020 – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
2020 – म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिन्ट चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
2021 – नाइजीरिया में स्कूल पर फिर से ‘आतंकी’ हमला हुआ , 300 से ज्यादा लड़कियों को किया अगवा किया गया।
2021 – भारत और आयरलैंड ने वर्चुअल मोड में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुद्दों पर द्विपक्षीय विचार-विमर्श किया।
2022 – यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका का प्रस्ताव ठुकराया और रूस से लड़ने का संकल्प लिया। रूस ने सेना को चारों ओर से हमले करने के दिए आदेश, भीषण लड़ाई जारी।
2022 – भारत से सहायता के रूप में भेजे जाने वाले गेहूं की पहली खेप अफगानिस्तान पहुंची।
2022 – वियतनाम में एक नाव के पलट जाने से न्यूनतम 13 पर्यटकों की मृत्यु व चार लापता हुए।
2022 – अमरीका में केतांजी ब्राउन जैक्सन पहली अश्वेत महिला जज मनोनीत हुई।
2023 – केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
2023 – इटली के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्र में एक जहाज के डूब जाने से 43 लोग मारे गए।
2023 – चेक गणराज्य के विदेश मंत्री जान लिपावस्की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिए भारत पहुंचे।
2023 – पापुआ न्यू गिनी में 6.5 तीव्रता का आया।
2023 – महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में 19 रन से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व चैंपियन बनी।
2024 – पश्चिमी बंगाल में राम नवमी हिंसा मामले में NIA का एक्शन, 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
2024 – भारत ने भ्रूण की उम्र तय करने वाला पहला एआइ माडल बनाया।
*26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1887 – बेनेगल नरसिंह राव – एक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी, विधिवेत्ता, राजनयिक और राजनीतिज्ञ थे।
1896 – गोपाल स्वरूप पाठक – भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
1903 – कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश थे।
1908 – लीला मजूमदार, बांग्ला साहित्यकार।
1922 – मनमोहन कृष्णा हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1925 – प्रकाश मेहरोत्रा – भारतीय राजनीतिज्ञ व असम के पूर्व राज्यपाल रहे।
1946 – मृणाल पाण्डे, पत्रकार एवं साहित्यकार।
1959 – संजय शामराव धोत्रे – भारतीय राजनीतिज्ञ।
1994 – बजरंग पुनिया – प्रसिद्ध भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
*26 फ़रवरी को हुए निधन👉*
1712 – बहादुर शाह प्रथम – दिल्ली का सातवाँ मुग़ल बादशाह थे।
1886 – नर्मद – गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
1887 – आनंदी गोपाल जोशी – भारत की प्रथम महिला डॉक्टर।
1966 – विनायक दामोदर सावरकर, भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी।
2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
2004 – शंकरराव भाऊराव चव्हाण – एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।
2019 – पूर्व इनेलो विधायक अशोक कश्यप ।
2021 – पापुआ न्यू गिनी के पहले प्रधानमंत्री माइकल सोमारे का निधन हुआ।
2022 – अमेरिकी मोटरस्पोर्ट्स रेसिंग ड्राइवर डैनी ओंगैस (79) का निधन हुआ।
2023 – ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स के पूर्व सदस्य टॉम पेंड्री (88) का निधन हुआ।
2024 – ब्रिटिश सहकर्मी, निवेश बैंकर जैकब रोथ्सचाइल्ड (87) का निधन हुआ।
2024 – प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास (72) का निधन हुआ।
*26 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 संत श्री गाडगे बाबा जयन्ती (तिथ्यनुसार)।
🔅 महर्षि दयानन्द सरस्वती बोधोत्सव।
🔅 ऋषि बोधोत्सव (महाशिवरात्रि , बोध सप्ताह प्रारम्भ / आर्यसमाज सप्ताह प्रारम्भ)।
🔅 श्री वैद्यनाथ जयन्ती (महाशिवरात्रि)।
🔅 श्रीमती आनंदी गोपाल जोशी स्मृति दिवस।
🔅 वीर विनायक दामोदर सावरकर स्मृति दिवस।
🔅 श्री शंकरराव भाऊराव चव्हाण स्मृति दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜
[26/02, 7:00 am] +91 99395 48053: 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*आज का राशिफल*
*26 फरवरी 2025 , बुधवार*
*आप सभी को परिवार सहित महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान शिव की कृपादृष्टि सब पर बनी रहे। _हर हर महादेव_ 🙏*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भाग्यशाली बीतेगा। सामाजिक दायरा बढेगा व मान सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा योग प्रबल । गलतफहमी का शिकार होने से बच पाएंगे। घर और बाहर के अव्यवस्थित खाने से बचें। आज खर्च भी हो सकता है । धार्मिक आस्था बढेगी । घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सहयोग की बेहद जरूरत है। गुस्से पर नियन्त्रण कर सकारात्मक सोच पर भरोसा रखें लाभ निश्चित है। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा क्योंकि दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। आराम को समय दें।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। मनोरंजन पर समय कम खराब करें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। रोजगार व्यवसाय में लाभ होगा । ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है। बच्चों के प्रति चिंता रह सकती है लेकिन सब सकारात्मक ही होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। धर्म – कर्म में रूचि बढ़ेगी। मनोरंजन के प्रयास सफल होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। कोई समाचार प्राप्त होने के योग है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख भी हो सकता है। भगवान पर भरोसा रखें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे। मनोरंजन के प्रयास रहेंगे। मित्रमंडली से सहयोग मिलेगा। थकान रह सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। अनजान व्यक्ति पर आंखे बंद करके विश्वास न करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यवसाय में लाभ होगा । ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे निश्चित हैं । पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यापार और इन्वेस्टमेंट में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। किसी प्रियजन के लिए मानसिक चिंता हो सकती है। उदर संबंधित वेदना से बचें। नए दोस्त बनेंगे। किसी नए दोस्त से बात हो सकती है। डेली रूटीन और खाने-पीने का पूरा प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनाएं।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
More Stories
पूर्णिया बिहार 12 मार्च 25*कुम्हार, ततमा एवं अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग सदन में उठाया :विजय खेमका ।
लखनऊ11मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सीतापुर11मार्च25*सीतापुर में दिन दहाड़े गोली मारकर पत्रकार राघवेंद्र की हत्या।