पूर्णिया2दिसम्बर24*पप्पू यादव को खुलेआम गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार।
दिनांक-24.04.2024 को परमानंद यादव, पिता-स्व० उपेन्द्र प्रसाद यादव, सा०-परसौनी, थाना-भेजा, जिला-मधुबनी (माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निजी सहायक) के द्वारा के हाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी कि दिनांक-23-24 अप्रैल 2024 के रात्री धनंजय यादव उर्फ छोटू यादव एवं उनके अन्य साथी द्वारा फेसबुक (आईडी-Chhotu Yadav (Chhotu Sonakshi Yadav) ) पर लाइव होकर माननीय सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को खुलेआम जान से मारने की धमकी एवं गाली गलौज दिया गया था। उक्त मामले में के हाट थाना द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर आरोपी राकेश यादव उर्फ राका, पिता-गंधारी प्रसाद यादव, सा०-मरंगा पश्चिम वार्ड नं0-08, थाना-मरंगा जिला-पूर्णियाँ को कल दिनांक-01. 12.2024 को गिरफ्तार
कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तारी :-
1. राकेश यादव उर्फ राका, पिता-गंधारी प्रसाद यादव, सा०-मरंगा पश्चिम वार्ड नं0-08, थाना-मरंगा जिला-पूर्णियाँ
छापामारी दल :-
1. पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष उदय कुमार के हाट थाना।
2. पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह मरंगा थाना।
3. पु०अ०नि० प्रिया कुमारी के हाट थाना।
4. सशस्त्र बल के हाट थाना।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें