October 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया2दिसम्बर24*टोला डिप्पों से ट्रक संO-BR01GG0753 लदा बिस्कुट को रौतारा ले जाते समय चालक ने गायब किया

पूर्णिया2दिसम्बर24*टोला डिप्पों से ट्रक संO-BR01GG0753 लदा बिस्कुट को रौतारा ले जाते समय चालक ने गायब किया

पूर्णिया2दिसम्बर24*टोला डिप्पों से ट्रक संO-BR01GG0753 लदा बिस्कुट को रौतारा ले जाते समय चालक ने गायब किया

दिनांक-24.11.2024 की रात्री कोको टोला डिप्पों से ट्रक संO-BR01GG0753 लदा बिस्कुट को रौतारा ले जाते समय चालक के द्वारा गायब कर देने के आरोप में वादी अजय कुमार यादव, पिता-गोपाल यादव, सा०-अनुपम नगर बेलौरी, थाना-मुफस्सिल, जिला-पूर्णियाँ के द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन के आधार पर मुफस्सिल थाना कांड सं0-239/24, दिनांक-28.11.2024, धारा-303 (2) BNS दर्ज किया गया था। कांड के उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान कर चोरी गयी ट्रक संO-BR01GG0753 को सरसी थाना अंतर्गत रघुनाथपुर स्थित प्रिंस ढाबा से बरामद किया गया तथा अप्राथमिकी अभियुक्त संजय कुमार पिता-छुतहरू दास, सा०-बड़हरा कोठी, जिला-पूर्णियाँ को गिरफ्तार किया गया। इसके निशानदेही पर इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मिथुन कुमार, पिता-योगेन्द्र मंडल, सा०-भटोत्तर चकला वार्ड नं0-12, थाना-बड़हरा कोठी, जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर कांड में चोरी गयी ट्रक पर लोड बिस्कुट को मधुबनी थाना अंतर्गत इस्लामनगर मुहल्ला के श्याम शंकर ठाकुर के घर से बरामद किया गया। इस कांड के अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

गिरफ्तारी :-

1. संजय कुमार पिता-छुतहरू दास, सा०-बड़हरा कोठी, जिला-पूर्णियाँ

2. मिथुन कुमार, पिता-योगेन्द्र मंडल, सा०-भटोत्तर चकला वार्ड नं0-12, थाना-बड़हरा कोठी, जिला-पूर्णिया

बरामदगी :-

1. एक ट्रक सं0-BR01GG0753

2. बिस्कुट-545 कार्टून

3. मोबाइल-01

छापामारी दलः-

1. पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मुफस्सिल थाना।

2. पु०अ०नि० ऋषि मुफस्सिल थाना।

3. पु०अ०नि० प्रिया कुमारी मुफस्सिल थाना

4. सि0/695 विशाल कुमार मुफस्सिल थाना।

5. सि0/695 पवन कुमार मुफस्सिल थाना।

6. चा0 सि0/15 संजीव कुमार मुफस्सिल थाना।

Taza Khabar