पूर्णिया19नवम्बर24*देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण की प्रतीक स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
पूर्णिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री महिला सशक्तिकरण की प्रतीक स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह ने किया। सर्वप्रथम उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय गांधी को भारत की एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री बताते हुए कहां कि उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है की उन्होंने पाकिस्तान का दो टुकड़ा कर बांग्लादेश का निर्माण कराया इतना ही नहीं सिक्किम को भारत में लाकर इसे सिद्ध भी कर दिया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर एक क्रांतिकारी कदम उठाने का काम किए थे। स्वर्गीय गांधी ने सर्वप्रथम परमाणु प्रशिक्षण कर देश को शक्तिशाली बनाने का काम की थी। देश में लघु कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बहुत कार्य की थी। स्वर्गीय गांधी ने युवाओं बेरोजगारो किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य की थी इतना ही नहीं शिक्षण संस्थानों को भी पूरा सहयोग किया था। देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे डाली। जीवन के अंतिम समय में उनका यह कथन की मेरे खून का एक-एक कतरा हमेशा प्रासंगिक रहेगा। इंदिरा गांधी जी के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है और उनके मृत्यु के उपरांत आम जनों का आवाज कि जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा इतिहास के पन्नों में हमेशा जगमगाता रहेगा। देश के ऐसे महान नेता पर कांग्रेस पार्टी अपने को गौरवान्वित महसूस करती है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता रंजन सिंह आश नारायण चौधरी दिनकर स्नेही गौतम वर्मा जावेद तुफैल सुशील शर्मा अखिलेश कुमार मोहम्मद विक्टर मोहन झा प्रवेज अंजुम आदि ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया

More Stories
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 पुलिस परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई – नाश्ते-खाने को लेकर टूट रहे रिश्ते हुये एक साथ रहने को राजी
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26* डीएम अंशुल कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं की प्रगति पर कसा शिकंजा*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*