मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया बिहार यूपी आज तक चैनल से
पूर्णिया19दिसम्बर24*आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से सोशल मिडिया पर सतत निगरानी
पूर्णिया बिहार। पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्णियाँ के द्वारा आपराधिक गतिविधि पर रोक लगाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से सोशल मिडिया पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कल दिनांक 17.12. 2024 को सरसी थाना अंतर्गत सोशल मिडिया के माध्यम से कुछ व्यक्तियों का अवैध आग्नेयास्त्र से बर्थडे का केक काटते हुए वायरल विडियो प्राप्त हुआ। उक्त विडियो प्राप्ति की सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ को अवगत कराते हुए, निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सरसी थाना मनीष चन्द्र यादव, थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० आयुष राज, पु०अ०नि० चन्द्रकिशोर सिंह एवं अन्य सदस्य के द्वारा उक्त सूचना के सत्यापन के दौरान छापेमारी करते हुए उक्त वायरल विडियों में दिख रहे अभियुक्त 01. मो० शमीम पिता-सुभान, सा०- मदरसा चौक, पोखर टोला वार्ड नं0-09, थाना सरसी जिला पूर्णियाँ 02. भरत कुमार पिता- ध्रुवचन्द्र महलदार सा०- बेलताला चौक, बुढिया वार्ड नं0-04, थाना- सरसी, जिला पूर्णियाँ को गिरफ्तारी कर उनके निशानदेही पर विडियो में दिख रहे अवैध आग्नेयास्त्र एक देशी कट्टा, एक देशी रिवाल्वर, एक जिन्दा कारतुस, एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। बरामद सभी सामानों को विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के विरूिद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुछ-ताछ के क्रम में अभियुक्त भरत कुमार के द्वारा अपने अन्य साथी अतुल यादव के द्वारा हथियार देने की बात बतायी गयी है जिस संबंध में सत्यापन कर अतुल यादव की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तारीः-
01. मो0 शमीम पिता-सुभान, सा०-मदरसा चौक, पोखर टोला वार्ड नं0-09 थाना सरसी जिला पूर्णियाँ
02. भरत कुमार पिता-ध्रुवचन्द्र महलदार सा०-बेलता सा०-बेलताला चौक, बुढिया ढिया वार्ड नं0-04, थाना-सरसी जिला – पूर्णियाँ
बरामदगीः-
01. देशी कट्टा – 01
02. देशी रिवाल्वर 01
03. जिन्दा कारतुस 01
04. मोबाईल फोन 02
छापेमारी दलः-
01. सुबोध कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी
चास ” 02. पु०अ०नि० मनीष चन्द्र यादव थानाध्यक्ष सरसी थाना
03. पु०अ०नि० आयुष राज, सरसी थाना
04. पु०अ०नि० चन्द्रकिशोर सिंह सरसी थाना
05. स०अ०नि० सुरज कुमार सरसी थाना
06. स०अ०नि० गुड्डू यादव सरसी थाना
07. पी०टी०सी०/221 मो० मुख्तार अली सरसी थाना
08. पी०टी०सी०/226 अशोक प्रसाद साह सरसी थाना
09. सि0/735 मो० सदीक रिजर्व गार्ड सरसी थाना
10. चौ0-12/1 शोभन कुमार सरसी थाना

More Stories
लखनऊ २७ मई २६ * जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध: मुख्यमंत्री,15 जून से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ करने के निर्देश
सुल्तानपुर २७ मई २६ * “थाना मोतिगरपुर की पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार”
पटना २७ मई २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर विहार सरकार की कुछ महत्वपूर्ण खबरें