पूर्णिया15दिसम्बर24*वरिष्ठ नेता माधव सिंह को रालोजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की रिपोर्ट ।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रिंस राज द्वारा लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोजपा एवं दलित सेना के कार्यकर्ता ने बधाई और शुभकामना दी है|
रालोजपा जिला अध्यक्ष बद्री मेहता ने कहा कि माधव सिंह कोसी सीमांचल के में लोजपा के एक मजबूत स्तंभ एवं कद्दावर नेता है |
उनके प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से बिहार में रालोजपा का संगठन और मजबूत होगा |
माधव सिंह लोजपा की स्थापना कल से पार्टी से जुड़े हैं वह लगातार पांच बार जिला अध्यक्ष और अब बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है|
उन्होने लोजपा के संस्थापक पदम भूषण रामविलास पासवान जी के विचारधारा एवं सोच को गांव- गांव तक पहुंचाने का काम किया है| लोजपा संगठन को जन-जन तक पहुंचने में उनकी अहम भूमिका रही है |माधव सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर लोजपा एवं दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ,पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज, दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दहा ,पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ,प्रधान महासचिव केशव सिंह, पूर्णिया संगठन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत कुमार ,जिला अध्यक्ष बद्री मेहता ,कैलाश गुप्ता ,जगनारायण पासवान ,ब्रह्मदेव पासवान, श्रवण पासवान ,महेंद्र गुप्ता ,राज किशोर मिश्रा ,पार्टी प्रवक्ता विद्यानंद झा बाबा (अधिवक्ता) ने बधाई और शुभकामना दी हैं

More Stories
नई दिल्ली 30 मार्च 26*पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सांसद संजय देशमुख ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।
इटावा 30 मार्च 26*जय वैश्य समाज की चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बकेवर में संपन्न*
अयोध्या 30 मार्च 26*नीरज की नई उड़ान — यूपी पीसीएस परीक्षा में 33 वीं रैंक हासिल कर बने युवाओं के लिए प्रेरणा