February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार7जनवरी26* जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर महानंदा सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पूर्णिया बिहार7जनवरी26* जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर महानंदा सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पूर्णिया बिहार7जनवरी26* जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर महानंदा सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पूर्णिया मोहम्मद से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार / उक्त कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग, पूर्णिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘जल-जीवन-हरियाली अभियान का क्रियान्वयन एवं प्रभाव’’ विषय पर मनरेगा (ग्रामीण विकास विभाग) द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस परिचर्चा में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई।
वक्ताओं द्वारा जल संरक्षण, हरियाली संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया, उप समाहर्ता (आपदा), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), उप समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक, डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्णिया सहित अन्य वरीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।
जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय क्वीज प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में—
सुश्री निशी प्रिया, पिता—श्री रंजीत पासवान, प्रखंड—कसबा, विद्यालय—मध्य विद्यालय विशनपुर, वर्ग—8 को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹6000/-,
सुश्री कहकशाँ, पिता—हाफिज कफील, प्रखंड—डगरुआ, विद्यालय—उच्च माध्यमिक विद्यालय टौली (बसबेली), वर्ग—9 को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹5000/-,
सुश्री प्राची कुमारी, पिता—श्री प्रमेन्द्र गुप्ता, प्रखंड—रुपौली, विद्यालय—आदर्श मध्य विद्यालय बिरौली, वर्ग—8 को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर ₹4000/-
का चेक, प्रमाण-पत्र मैडल, डायरी आदि जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी द्वारा जल-जीवन-हरियाली अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया गया। छात्राओं से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने तथा जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील किया गया।

Taza Khabar