पूर्णिया बिहार29नवंबर25*जिला पंचायत राज पदाधिकारी संबंधित तकनीकी सहायक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, श्री संजय कुमार की अध्ययक्षता मे जिला परिषद् सभागार, पूर्णिया में कार्यपालक अभियंता (LAEO) भवन प्रमंडल-01, पूर्णियां एवं 02- बनमनखी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, 27 ग्राम पंचायतों (जहाँ पंचायत सरकार भवन का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया जा रहा है) के मुखिया जी, पंचायत सचिव एवं सम्बंधित तकनीकी सहायक के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा बारी-बारी से सभी पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 02 ग्राम पंचायतों यथा- शहीदगंज एवं चांपी के द्वारा कार्य में रूचि नहीं लिए जाने पर सम्बंधित ग्राम पंचायत के मुखिया के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।
इसी क्रम मे त्वरित एवं बेहतर कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों यथा- धूसर टीकापट्टी की मुखिया श्रीमती शांति देवी, चनका की मुखिया श्रीमती नीलम देवी, कुकरौन पश्चिम की मुखिया श्रीमती अफसाना बेगम, झुन्नी इस्तम्बरार की मुखिया संजीदा, काझा के मुखिया श्री राजेश कुमार साह जी की त्वरित कार्य की सराहना की गई तथा अन्य सभी ग्राम पंचायतों के मुखिया जी, पंचायत सचिव तकनीकी सहायकों को उक्त पंचायतों से प्रेरणा लेते हुए अविलम्ब निर्माण कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया गया।
साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन से सम्बद्ध मुखिया जी एवं सम्बंधित कर्मियों को हिदायत भी दी गई कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरतापूर्वक लिया जायेगा।
कार्य करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अविलम्ब उन्हें सूचित किया जाये ताकि समस्याओं का समाधान कराते हुए निर्धारित समयावधि के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके। बैठक में उपस्थित स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के सहायक अभियंता को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को सुचारू रूप से कराया जाये साथ ही किये गए कार्यों की मापी तैयार कराते हुए अविलम्ब इसे जिला पंचायत कार्यालय को भेजा जाये ताकि त्वरित गति से भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके।
अगली बैठक में सभी संबंधितों को प्रगति प्रतिवेदन के साथ बैठक में उपस्थित रहने हेतु निदेशित किया गया।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्णिया श्री संजय कुमार के साथ सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सहायक अभियंता अभियंता (LAEO) भवन प्रमंडल-01, पूर्णियां एवं 02- बनमनखी, जिला पंचायत संसाधन केंद्र, पूर्णिया के प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री पप्पू कुमार शर्मा, प्रखंड सुगमकर्ता श्री प्रीतिश कुमार, सभी सम्बंधित ग्राम पंचायतों के मुखिया जी, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया

More Stories
लखनऊ 18 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26*डीएम ने एकलव्य छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्रों से की बात
लखनऊ १८ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें