पूर्णिया बिहार27अगस्त25*13 सितंबर को इस वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारीयां पुरे शबाब पर /सत्र न्यायाधीश
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के कार्यक्रमानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियों द्वारा दिनांक 13 सितंबर 2025 को इस वर्ष का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णियों के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर) भू-अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने हेतु श्रीमान् प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ श्री कन्हैया जी चौधरी के निर्देशनुसार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को जिला अधिवक्ता संघ, पूर्णियों के विद्वान् अधिवक्ताओं के साथ आवश्यक बैठक आहुत की गयी। बैठक में जिला अधिवक्ता संघ, पूर्णियाँ के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार तिवारी एवं सचिव श्री सुमन जी प्रकाश, उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भारती के साथ-साथ जिला अधिवक्ता संघ, पूर्णियों के अन्य अधिवक्ता श्री मनोज कुमार, श्री सुनील कुमार वर्मा, श्री अमित कुमार उपाध्याय, श्री रामनारायण यादव, श्री रणजीत कुमार चौधरी, श्री प्रभात रंजन, मो० कासिफ नदीम, श्री अनिल कुमार मिश्रा, श्री अवधेश कुमार महलदार, श्री प्रीतम कुमार पासवान, श्री संतोष कुमार सिंह, श्री सुबोध कुमार झा, श्री सत्यजीत कृष्णन एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित हुए।
बैठक में उपस्थित सभी विद्वान अधिवक्ताओं से यह संवाद किया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग प्रदान करें। उपस्थित सभी अधिवक्ताओं द्वारा उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग प्रदान करने की सहमति जाहिर किये। लोक अदालत में वाद के निष्पादन होने से अनेक लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। सचिव महोदय द्वारा अधिवक्ताओं को यह भी जानकारी दी गयी कि जिन पक्षकारों / पीड़ितों को नोटिस प्राप्त नहीं भी होता है, यदि उभय पक्ष अपने वाद को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटारा कराना चाहते हैं, तो वे दिन
13. सितंबर 2025 को संबंधित न्यायालय में पहुँचकर अपने वाद का निपटारा करा सकते हैं।
बैठक में सचिव महोदय द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त लोक अदालत के साथ-साथ दिनांक 1 जुलाई 2025 से 90 दिनों का राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है। जिनको आपसी सुलह के आधार पर मध्यस्थता के माध्यम से मुकदमा निपटारा कराना चाहते हैं वे इस मंच का लाभ उठा सकते हैं।

More Stories
लखनऊ २४ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
मथुरा 24 फरवरी 2026 थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार गया ।*
शेरशाह सूरी मकबरा:- पुलिस सप्ताह में मिनी मैराथन का आयोजन !