February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

पूर्णिया बिहार21फरवरी26* कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान शुरू, 22 फरवरी को पूर्णिया में होगा आगाज़

पूर्णिया बिहार21फरवरी26* कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान शुरू, 22 फरवरी को पूर्णिया में होगा आगाज़

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया कांग्रेस पार्टी कार्यालय गूगल आश्रम में आयोजित एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान 22 फरवरी 2026 को पूर्णिया में शुरू होगा, इस अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना, नए साथियों को जोड़ना और बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करना है। अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा – 22 फरवरी को रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अभियान की शुरुआत होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संजय कपूर मुख्य अतिथि होंगे, 2 बजे जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें पटना पीसीसी से आदरणीय निगरानी समिति के मेंबर किशोरी लाल, गुरु दयाल सिंह, प्रवीण कुशवाहा, अनुपम हल्ला बोल, उमेश माझी आदि उपस्थित रहेंगे।- इसके बाद अमोर, बायसी, कस्बा, बनमनखी, धमदाहा, रूपौली और पूर्णिया सदर में संगठन सृजन पर सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना।
उन्होंने कहा कि नए साथियों को जोड़ना और बूथ स्तर पर संगठन का विस्तार करना सुनिश्चित है, जनहित के मुद्दों को मजबूती से खड़े होकर लड़ना।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सक्रिय और जागरूक होकर काम करने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सदस्य बनाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है

Taza Khabar