February 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २० फरवरी २६ * कृषि महाविद्यालय में लापरवाही के चलते 20 फरवरी का परीक्षा कार्यक्रम निरस्त

पूर्णिया बिहार20फरवरी26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परीक्षार्थी को गोली मारने में 4अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया बिहार20फरवरी26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परीक्षार्थी को गोली मारने में 4अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि के ,नगर थाना अंतर्गत बाघमारा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास इंटरमीडिएट परीक्षार्थी दिव्यांशु कुमार को एक मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत आगे बताया कि उक्त संदर्भ में के, नगर थाना कांड संख्या 31, 2026 दिनांक 3 फरवरी 2026 धारा 109/3(5) B.N.S. & 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड अंकित कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था,
कांड के उद्भेदन एवं अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित छापामारी दल के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना कारित करने में संलिप्त चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए घटना कारित करने में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र एवं अन्य सामान बरामद किया गया,

*प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी*

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं – अजय कुमार, रोहन कुमार, विक्रम कुमार और सौरभ कुमार। उन्होंने बताया कि इन अभियुक्तों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है,
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।