October 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार20अगस्त25* बिहार बदलाव यात्रा' के तहत पूर्णिया आए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, 

पूर्णिया बिहार20अगस्त25* बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत पूर्णिया आए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, 

पूर्णिया बिहार20अगस्त25* बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत पूर्णिया आए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर, 

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल

पूर्णिया बिहार। प्रशांत किशोर ने पूर्णिया में मोदी, नीतीश और लालू पर किया जोरदार हमला, बोले- इस बार लूटने वाले नेताओं के लिए नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करिए, बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी
*पूर्णिया की जनता से प्रशांत किशोर का बड़ा वादा, कहा- छठ के बाद युवाओं को बिहार में ही देंगे 12 हजार रुपये तक का रोजगार, बच्चों को मुफ्त प्राइवेट स्कूल की शिक्षा और बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन भी देंगे*
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत लगातार अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्थानीय पत्रकारों से भी बात कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने पूर्णिया के कसबा विधानसभा अंतर्गत गढ़बनैली हाई स्कूल मैदान में आयोजित बिहार बदलाव सभा को संबोधित किया।
प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी, सीएम नीतीश और राजद प्रमुख लालू यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि आपने मोदी का चेहरा देख कर वोट दिया तो चायवाला प्रधानमंत्री बन गया। नीतीश का चेहरा देखकर वोट दिया तो वैद्य का लड़का 20 साल से शासन कर रहा है। लालू का चेहरा देखकर वोट दिया तो भैंस चराने वाला 30 साल से राजा बना हुआ है। लेकिन आपने अभी तक अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट नहीं दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लोगों का वोट लेकर और देश भर का पैसा लेकर अपने राज्य गुजरात में फैक्ट्री लगवा रहे हैं। आपके बच्चे गुजरात जाकर उन्हीं फैक्ट्रियों में 10-12 हजार रुपये के लिए मजदूरी कर रहे हैं।
*प्रशांत किशोर लालू यादव पर तंज करते हुए बोले- अपने बच्चों की चिंता करना लालू जी से सीखिए, वो अपने 9वीं फेल लड़के को सीएम बनाना चाहते हैं*
अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं पिछले 3 सालों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। लोग कह रहे हैं कि 56 इंच सीना के लिए मोदी के लिए वोट दिए। लेकिन उनके अपने बच्चों का सीना 15 इंच का हो गया है। शरीर पर सूती कपड़ा या पैरों में चप्पल नहीं है। इसीलिए आपको अपने बच्चों की चिंता करनी है, कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। उन्होंने तंज करते हुए समझाया कि बिहार के लोगों को लालू जी से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता क्या होती है।
उन्होंने कहा कि लालू जी का बेटा 9वीं पास भी नहीं किया है, फिर भी वह चाहते हैं कि उनका बेटा राजा बने और दूसरी तरफ बिहार के लोग जिनके बच्चे मैट्रिक, बी.ए. (B.A), एम.ए. (M.A) कर चुके हैं, फिर भी उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है।
*प्रशांत किशोर ने पूर्णिया की जनता से किया बड़ा वादा, कहा-दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन, बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा*
प्रशांत किशोर ने पूर्णिया में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि दिसंबर 2025 से 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके।
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी। छठ के बाद दरभंगा के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। बिहार भर के ऐसे 50 लाख युवाओं को वापस बुलाकर उन्हें यहीं 10-12 हजार रुपये का रोजगार दे दिया जाएगा।
प्रशांत किशोर ने जनता से अपील की कि इस बार उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। चाहे लालू हों, नीतीश हों या मोदी हों, इस बार नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। इस बार अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। इस बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

Taza Khabar