पूर्णिया बिहार2मई25*अचानक घर में लगी आग, बेटी की शादी का जहेज का सामान जलकर राख घर में मातम ।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की ख़ास खबर
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड में एक ऐसा दर्दनाक दिल को दहलाने वाला आगजनी का मामला प्रकाश में आया है आप जानकर गमों के माहौल में डूब जाएंगे ,आज सुबह 6:बजे जब यूपी आज तक चैनल के पूर्णिया जिला ब्यूरो चीफ़ को सूचना मिली कि पूर्णिया जिलाअंतर्गत कस्बा प्रखंड के कुल्ला खास पंचायत वार्ड नंबर 3 में 1 मई रात्रि 12: बजे एक ही परिवार के घर में अचानक आग लग जाने से बेटी की शादी दहेज का सामान जलकर राख होगया , घटनास्थल पर पहुंचकर न्यूज़ कवरेज करने के क्रम में ऐसा महसूस हो रहा था कि घर वालों के दुनिया ही उजड़ गई हो ,अब बेटी के हाथों में मेहंदी कैसे लगेगी माथे पर सिंदूर कौन लगाएगा ,शहनाई कैसे बजेगी क्योंकि दहेज का दहेज सारा सामान के साथ मेहंदी, सिंदूर लाल पिला कपड़ा भी मिट्टी में दफन हो गया , पीड़ित परिवार वालों ने संवाददाता को बताया कि कड़ी मेहनत मजदूरी कर के बेटी की शादी कि दहेज का सामान धीरे-धीरे जमा किया था बेटी के हाथों में मेहंदी लगाएंगे और दूल्हा सज धज कर मेरे घर आएगा ढोल बाजे नगाड़े बजेंगे समाज में खुशी का माहौल होगा लेकिन सारा अरमान कुछ है लम्हों में खाक में मिल गया,परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है पूरे गांव में मातम का माहौल है अब पीड़ित परिवार वालों की निगाहें सरकार पर टिकी हुई है या फिर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की तरफ हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं पीड़ित परिवार वालों ने मुझसे कहा कि आप सांसद पप्पू यादव को इसकी सूचना दीजिए वह जरूर इस दुख की घड़ी में मेरी बेटी की हाथों में मेहंदी लगाएंगे और पिता बनकर मेरी बेटी को विदाई करेंगे।
More Stories
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*वीरू की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, नौबस्ता-सागर हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*जिलाधिकारी तक मामला पहुंचने के बाद भी क्यों नहीं हो रही कार्रवाही श्मशान घाट पर गुंडा / पंडा टैक्स वसूली करने वालो के खिलाफ
लखनऊ 22 अक्टूबर 26*डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर 54 दिन तक रहेगी रोक