पूर्णिया बिहार19 फरवरी26*पूर्णिया में पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की समीक्षा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार के निर्देश पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्णिया श्री अमरेश कुमार और बाल संरक्षण पदाधिकारी श्री विवेक कुमार ने गुरुवार को पर्यवेक्षण गृह, पूर्णिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में पर्यवेक्षण गृह में आवासित बालकों की देखभाल, संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुनर्वास से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक एवं संबंधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बच्चों की आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग, शिक्षा एवं कौशल विकास की गतिविधियों का अवलोकन किया गया। पर्यवेक्षण गृह में संधारित आवश्यक पंजियों की जांच की गई और मौके पर उपस्थित कर्मियों को आवश्यक पंजीयों को अपडेट रखने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में भोजन मेनू के अनुरूप और बच्चे कक्षा में अध्ययनरत पाए गए। सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया ने बच्चों से बात की और वे शिक्षा एवं पर्यवेक्षण गृह की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए।

More Stories
अयोध्या 11 अप्रैल 26*ई रिक्शा नाले में गिरा तीन घायल
कौशाम्बी 11 अप्रैल 26**सीओ ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या नही रहे राजस्व अधिकारी फरियादी हुए निराश*
लखनऊ11 अप्रैल 26* सवर्ण आर्मी के संगठनात्मक पदाधिकारी नियुक्ति किये गए।