पूर्णिया बिहार18फरवरी 25*केंद्रीय बजट आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए अहम कदम पूर्व मंत्री आर के सिंह
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार।पूर्णिया लाइन बाजार स्थित माँ पंचा देवी हॉस्पिटल के कॉनफ्रेंस हॉल में सोमवार कों पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने केंद्रीय बजट पर पत्रकारों को सम्बोधित किया ! इससे पूर्व भजपा नेता सह प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार गुप्ता द्वारा पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया, इस दौरान भजपा के सदर विधायक विजय खेमका, भजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता सहित अन्य भजपा नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे ! दरअसल सोमवार कों भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था ! इस दौरान प्रेस कों सम्बोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता आर.के. सिंह ने सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने इस बजट पर अपने विचार व्यक्त करने से पहले कहा कि मैं यही का हूँ, यहाँ आता हुँ तो ऐसा लगता है मैं अपने घर आ गया हूँ, उन्होंने मधेपुरा का जिक्र किया और यह एहसास दिलाया कि मैं आपका अपना हूँ! जिसके बाद उन्होंने अपने सम्बोधन में केंद्रीय
बजट को देश के आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लिए हम कदम और इसकी जमकर तारीफ की
श्री सिंह ने बताया कि इस समय भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और इसे 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा, हमारे देश का वर्तमान ग्रोथ रेट 6.5% है, जिसे आनेवाले समय में 10% तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह बजट देश के आर्थिक विकास के लिए मार्गदर्शन करेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बजट में किए गए विभिन्न प्रावधानों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बजट में हर वर्ग के हितों का ख्याल रखा गया है। सरकार ने उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है, जिनसे न केवल रोजगार सृजन होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। इसके अलावा, सरकार ने निवेश आकर्षित करने और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर भी विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने सड़क, बिजली और ग्रामीण विकास के साथ शिक्षा रोजगार और व्यापार एव व्यापारियों के विकास में टैक्स में छूट पर अपनी बातें बारीकी के साथ रखी !

More Stories
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
बांदा 26 जुलाई 26*बसपा ने एक माह में फिर बदला जिलाध्यक्ष**रामसेवक प्रजापति को सौंपी कमान